विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी बालक प्रिंस का 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने सोमवार शाम चार बजे बाइक चलाना सिखाने के बहाने बालक को अगवा किया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से 50 लाख की फिरौती के लिए बालक का अपहरण करने वाले हिस्ट्रीशीटर ने लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा जंगल गमछे से प्रिंस का गला दबाकर हत्या कर दिया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार की सुबह कुशियरा जंगल में शव को ठिकाने लगाने जा रहे हत्यारोपी पिन्टू उर्फ शैलेंद्र को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा। मुठभेड़ में हत्यारोपी के दोनों पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंची। आयुक्त, डीआईजी, डीएम और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच कर परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी गैपुरा और हल्का प्रभारी निलंबित कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
मासूम की माैत के बाद बेसुध मां।
- फोटो : संवाद
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी केशव प्रसाद बिंद मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर घर के पास ही चाय-पान नाश्ता की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर पिन्टू उर्फ शैलेंद्र चार-पांच दिन से आता था। पारिवारिक हाल चाल लेता रहा। सोमवार को शाम चार बजे केशव प्रसाद के इकलौते पुत्र प्रिंस बिंद (12) को बाइक चलाना सिखाने की लालच दिया। उसे बाइक पर आगे बैठा कर बिहसड़ा बाजार की ओर चला गया।
रात नौ बजे तक परिजन इंतजार करते रहे। न आने पर खोजबिन करने लगे। लेकिन कोई पता न चलने पर चिन्ता बढ़ने लगी तो 112 पीआरवी व और विंध्याचल थाना में सूचना दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। परिजन आरोपी के मोबाइल पर फोन कर संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 13
मासूम का शव देख बिलखते लोग।
- फोटो : संवाद
आरोपी ने केशव के साले आदित्य से बात करने पर 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। विवेचना के दौरान सूचना मिली की आरोपी लालगंज की तरफ से आ रहा है।
बालक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तार के लिए बुधवार की सुबह पुलिस विजयपुर से लालगंज जाने वाले मार्ग पर चेकिंग करने लगी। तो पिंटू लालगंज के तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो अपनी बाइक कुशियरा जंगल की तरफ मोड़कर कुछ दुरी के बाद गाड़ी छोड़कर जंगल में चला गया।
4 of 13
मिर्जापुर में बालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीछा किया तो वह जान मारने की नियत से फायर करने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गई। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी। आरोपी पिंटू उर्फ शैलेंद्र निवासी परसिया कामापुर थाना विंध्याचल से पूछताछ किया गया तो बताया कि वह पैसा लेने के लिए प्रिंस का अपहरण कर लिया था। अपहरण वाले दिन ही शाम को साढ़े छह बजे कुशियरा जंगल में गला दबाकर मार दिए थे। बुधवार को शव को छिपाने के लिए जा रहा था। तो पकड़ा गया। उसके पास से एक तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस व बाइक बरामद हुआ है।
आरोपी से पूछताछ के बाद जंगल से बालक का शव बरामद किया। गमछे से बालक का गला कसकर हत्या कर दिया गया था। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह साढ़े सात बजे प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। काफी संख्या में कई थानों फोर्स पहुंची। चार घंटा बाद जाम समाप्त कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने रहकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
5 of 13
बालक की हत्या के बाद लोगों ने किया सड़क जाम।
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी पिंटू पर दर्ज हैं 17 आपराधिक मुकदमें
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हत्यारोपी पिंटू उर्फ शैलेंद्र पुत्र मताम्बर उर्फ लुद्दुर निवासी पड़ैनिया कामापुर थाना विंध्याचल का आपराधिक इतिहास लंबा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपी पिंटू के खिलाफ मिर्जापुर, रायबरेली और प्रयागराज के विभिन्न थानों में कुल 17 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2004 में लालगंज थाने में चोरी और विंध्याचल थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था।
वर्ष 2008 में उसके खिलाफ आयुध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा लूट, धोखाधड़ी, मारपीट और गबन के मामले भी दर्ज हैं। वर्ष 2014 में विंध्याचल थाने में हत्या, साक्ष्य छिपाने, आपराधिक साजिश और चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2020 में प्रयागराज के हंडिया थाने में हत्या, अपहरण और साक्ष्य छिपाने से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी पर 2004 से 2026 तक 17 मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
6 of 13
मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : संवाद
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवा चार घंटे तक हाईवे किया जाम
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सेमरी गांव में बुधवार की सुबह प्रिंस बिंद की हत्या खबर मिलते ही मृतक के घर के सामने ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साढ़े सात बजे जाम लगा दिया। मुख्य मार्ग के अलावा विजयपुर-भारतगंज मार्ग भी जाम कर दिया। जिससे आवागमन बंद हो गया।
जाम की सूचना पर डेढ़ घंटे बाद पहुंची गैपुरा को देखते ही ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें जाम स्थल से कुछ पहले ही रोक दिया। सवा नौ बजे जिगना पुलिस, 10 बजे लालगंज पुलिस व सवा 10 बजे सीओ सीटी अमित कुमार व साढ़े 10 बजे उप ज़िलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह पहुंचे। साथ में सात थाने की फोर्स मौजूद रही। जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन जाम में बैठी महिलाओं व पुरुषों ने एक न सुनी।
विज्ञापन
7 of 13
मौके पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को भी मौत के घाट उतारने की मांग करने लगे। आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई की होती तो इकलौता पुत्र बच जाता। पुलिस ने विजयपुर-भारतगंज मार्ग से साढ़े आठ बजे जाम हटवा दिया था। लेकिन मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर काफी प्रयास व समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने जबरदस्ती लोगों को सड़क से हटा कर पौने 12 बजे आवागमन शुरु करा दिया। 12 घर पहुंचे मृतक के पिता केशव प्रसाद ने सड़क पर खड़े होकर जाम लगाने की कोशिश लेकिन एसडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल समझा कर सड़क से हटा दिया।
जाम के दौरान बेहोश हो गई मृत की बुआ
जिगना। जाम के दौरान रोते-रोते मृतक की बुआ कविता देवी दो से तीन बार अचेत हो गई। लोगों ने पानी का छींटा देकर होश में लाया। सड़क जाम करने वालों की मांग थी कि बालक का अपहरण व हत्या करने वाले आरोपी को भी मौत के घाट उतारा जाए।
8 of 13
सड़क पर जाम लगाते नाराज लोग।
- फोटो : संवाद
हत्यारोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में इकलौते संतान की अपहरण व हत्या से गांव में मातम पसर गया। उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह से मृतक के पिता केशव प्रसाद व बुआ ने आरोपी को मौत के घाट उतारने व उसके मकान पर 24 घंटे के अंदर बुलडोजर चलवाने की मांग की। उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह बताया कि मृतक परिवार को जो भी सरकारी सहायता है। जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता केशव ने बताया कि घर के सामने रहने वाले लोग भी हत्या में शामिल है। मां की मौत के बाद घर के सामने वाले ने ही पिता से खेत बेचवाया था। इन लोगों की भी साजिश है। इन पर भी कार्रवाई की जाए।
परिजन का आरोप समय रहते सक्रिय होती पुलिस को पकड़ा जाता आरोपी, बच जाती बच्चे की जान
मृतक प्रिंस के पिता केशव प्रसाद ने आरोप लगाया कि समय रहते अगर अगर पुलिस सक्रिय हुई होती तो आरोपी को पकड़ लिया जाता। आरोप लगाया कि पुत्र के अपहरण होने के बाद गैपुरा पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस सक्रिय नहीं हुई। पुलिस समय पर सक्रिय हुई होती तो बच्चे की जान न जाती। रात को गैपुरा चौकी में जाकर सूचना दिए। पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि रात को चौकी पर सूचना दिया गया था। सुबह तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह अपहरण करने के दो घंटे बाद ही हत्या कर दिया था।
9 of 13
नाराज लोगों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
रोने लगा तो कर दी हत्या, उसके बाद मांगने लगा फिरौती
आरोप पिंटू बालक प्रिंस को बाइक सिखाने के बहाने ले गया। पिंटू तो पैसे के लिए अपहरण किया था पर प्रिंस इससे अंजान था। जब काफी देर होने के बाद प्रिंस घर ले जाने की जिद करने लगा। रोने लगा तो पिंटू को उसे संभालना मुश्किल हो गया। जिसके बाद उसने कुशियरा के जंगल में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद उसके पास परिजनों का फोन आया तो फिरौती की मांंग करने लगा। उसे लगा कि फिरौती का पैसा लेकर भाग जाएगा।
पैसा लेकर पहुंचे रामनगर सिरसा
मृतक प्रिंस के पिता केशव ने बताया कि पिंटू के मोबाइल पर मंगलवार की सुबह छह बजकर 20 मिनट पर फोन लगाए तो नहीं लगा। उसका नंबर भांजे आदित्य को भी दिए थे। आदित्य लखनऊ रहता है। आदित्य ने छह बजकर 52 मिनट पर फोन लगाया तो उससे 50 लाख रुपये फिरौती मांगी। पैसा लेक रामनगर सिरसा गए थे पर वहां वह नहीं आया।
सुरक्षा में कराया गया अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम हाउस पर दो डाक्टर के पैनल और वीडियो ग्राफी में पोस्टमार्टम होने के बाद कड़ी सुरक्षा में प्रिंस का शव घर भेजा गया। वहां से शव शिवपुर स्थित राम गया घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मृतक के पिता केशव ने मुखाग्नि दी। घाट पर अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीओ सिटी सहित विंध्याचल पुलिस, चील्ह थाना व देहात थाना प्रभारी पुलिस बल तैनात रहे।
11 of 13
बालक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
लापरवाही बरतने पर चौकी और हल्का प्रभारी निलंबित
बालक की हत्या के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने चौकी प्रभारी गैपुरा और हल्का प्रभारी निलंबित कर दिया। बालक की हत्या होने के बाद परिजनों ने रात को गैपुरा चौकी पुलिस में जाकर सूचना दिया था पर पुलिस ने अपहरण मामले को हल्के में लिया। बालक की हत्या के बाद परिजनों ने भी पुलिस पर आरोप लगाया। परिजन लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने भी मामले की जानकारी लिया। लापरवाही बरतने पर दो लोगों को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि लापरवाह बरतने पर गैपुरा चौकी प्रभारी विजय शंकर राय और हल्का तीन प्रभारी राघवेंद्र राय को निलंबित कर दिया गया है।
12 of 13
पूर्व सांसद भदोही रमेश बिंद।
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग
पूर्व सांसद भदोही रमेश बिंद व सपा से पूर्व प्रत्याशी छानबे विधानसभा कीर्ति कोल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मिले। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सरकार में अपराध नहीं रुक रहा है। अपहरण कर बालक की हत्या कर दिया गया।
गमछे से गला कसकर दो गांठ मारा, सिर में चोट
हत्यारोपी पिंटू ने बालक की जंगल में हरे गमछे के टूकड़े से गला कसकर हत्या किया। गले को कसने के बाद दो गांठ मारा था। इस दौरान बालक छटपटाया था तो सिर जमीन में लगने से चोट लगी थी। गला कसने के दौरान बालक बचने के लिए छतपटाया तो हाथ और कान में चोट लगी थी। शव जंगल में होने के कारण चेहरे पर चिंटियों के कटाने से निशान पड़ गया था। पिंटू ने बालक की बेरहमी से हत्या किया।
बालक अपहण की सूचना मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की टीम गठित की गई। जो नंबर मिला उससे सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच कर मुठभेड़ में पकड़ा गया। उसके बताए स्थान से बालक का शव बरामद किया गया। पैसे के लिए बालक की गला कसकर हत्या किया। मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी गैपुरा और हल्का प्रभारी निलंबित कर दिया गया।
अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक