फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जलनिगम के पेयजल टंकी का दूषित पानी पीकर एक की मौत, 50 बीमार; मिर्जापुर के इस गांव में हाहाकार

Fri, 27 Jun 2025 08:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित लखनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जलनिगम के पेयजल टंकी का दूषित पानी पीकर करीब 50 लोग बीमार हो गए। सूचना पर स्वास्थ महकमा गांव में पहुंच गया। दूसरी तरफ, वृहद स्तर पर सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
1 of 7
चिल्ह के लखनपुर गांव में इसी टंकी से आता है पानी। - फोटो : अमर उजाला
Mirzapur News: मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में जल निगम पानी की टंकी से आपूर्ति होने वाले जल का सेवन करने से बृहस्पतिवार की रात गांव के 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। ग्रामीण उल्टी-दस्त से ग्रसित हो गए। बीमार लोगों को सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। डायरिया से मौत होने और काफी लोगों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग, जल निगम के साथ अन्य अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है।



लखनपुर गांव में जलनिगम की बनी टंकी से पानी की सप्लाई हो रही है। ग्रामीण पेयजल के लिए टंकी के पानी का प्रयोग कर रहे है। पिछले कई दिनों से नल में गंदा पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने गुरुवार को इसकी शिकायत किया। जल निगम के लोगों ने पानी के जांच के लिए भेजा। 
विज्ञापन

2 of 7
हौसला प्रसाद यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इधर रात को टंकी का पानी पीने से ग्रामीण बीमार होने लगे। बच्चे, बुजुर्ग, महिला उल्टी-दस्त से ग्रसित हो गए। बीमार लोगों को उपचार के लिए पीएचसी ले जा गया। वहां से आठ लोगों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में दूषित जल का सेवन करने से 50 लोग डायरिया की चपेट में आ गए है। 

सभी का सरकारी और निजी अस्पताल के साथ घर पर इलाज चल रहा है। रात को दूषित जल का सेवन करने से बीमार हौसिला प्रसाद यादव को 55 उल्टी-दस्त होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। सुधार न होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
ग्रामीणों से बातचीत करते एडीएम नमामी गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह प्रभारी डा. धीरज जायसवाल ने अपनी टीम के साथ पहुंचे। सूचना पर एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह, नायब तहसीलदार, जल निगम, पंचायत विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंच कर राहत कार्य में लरे। 

डिप्टी सीएमो डाॅ. वीके चौधरी ने प्राथमिक इलाज के लिए ओआरएस घोल, क्लोरीन की गोली पानी में मिलाने के साथ ही एकत्रित पानी को गिरा देने की सलाह दी। लोगों को पानी को उबालकर पीने के लिए के लिए कहा।

4 of 7
गांव का निरीक्षण करते एडीएम नमामी गंगे के लोग। - फोटो : अमर उजाला
दूषित पानी पीने से ये लोग हुए बीमार
विकास खंड कोन के लखनपुर गांव गंदा पेयजल का सेवन करने से 50 लोग बीमार हो गए। इसमें आठ को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। कुछ का वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गरीमा यादव (13), सौम्या यादव (16), रेखा यादव (40), रंजना यादव (18), अदालत यादव (36), अनीता पाल (25), शांति देवी (80), हीरावती (60) को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। आशा सरोज (16) का इलाज वाराणसी, रीमा (25) का राम कृष्ण सेवाश्रम ओझला, श्रेयांश (7 माह ) का गोपीगंज, सौरभ (9) का बीएचयू में इलाज हो रहा है। अन्य बीमार में कलुई (65,) प्रेम (45 ), श्रीदयाल (9), रिंकी (14), सोनी (18), बनारसी (6), अंचल (19), शांति (65 ), काव्य (3), सुमन (3), शिवानी (3 ), रोशनी (9), शिखा (30), सतिया (65), पूर्णिमा (30), निष्ठा सिंह (10), जय शिला (20), संजना (38), अंतिमा (30), रामेश्वर (10), बैष्णवी (10 ), इजरा (60), राहुल (32), अरबाज (15), सुल्तान (35), अल्फा (4), हीरालाल (40), श्रद्धा (7), ओम (2), जड़ावती (55), आरती (18), काजल (17), मंजीता (19), प्रतिमा (30), राजकुमारी (65), अमर नाथ (48), शीला देवी (45 ), जानकी( 16), रोहित (25) आदि है।
विज्ञापन

5 of 7
बीमार लोगों का परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
नल की टोटियों से लिया सैंपल
लखनपुर गांव में गंदे पानी का सेवन करने से लोगों के बीमार होने की जानकारी होने पर पानी की टंकी से पेजयज सप्लाई करने वाले डीजायर इंफ्रा कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कई नल की टोटियों से सैंपल को एकत्रित किया। आनन-फानन में पानी की टंकी की सफाई भी शुरू कर दिया। नियम पानी चढ़ते समय डोजिंग के द्वारा केमिकल लगातार चढ़ता रहता है। जो पानी को शुद्ध करता रहता है। नियम के अनुसार 15 दिन में एक बार टंकी की सफाई कार्य करना चाहिए। डोजिंग के द्वारा केमिकल चढ़ना चाहिए। जिससे जिससे पानी शुद्ध बना रहे।
विज्ञापन

6 of 7
लखनपुर गांव में सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद गांव में लगे 25 सफाईकर्मी
विकास खंड कोन के लखनपुर गांव में तीन सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है, लेकिन गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदा पानी पाइप लाइन में चले जाने के वजह से लोगों को डायरिया और उल्टी टट्टी से पीड़ित होना पड़ा। घटना के बाद गांव में 25 की संख्या में सफाई कर्मचारी लगा करके साफ-सफाई का कार्य कराया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आते हैं, सिर्फ वह ब्लॉक परिसर में घूम करके वापस लौट जाते हैं। जिसकी शिकायत कई बार एडीओ पंचायत प्रभाशंकर से किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सफाई कर्मचारी को अधिकारियों के द्वारा छूट प्रदान की गई है। ड्यूटी पर ना आने के वजह से गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संचारी अभियान के बारे में जागरुक करते एडीओ पंचायत पहाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में जांच कर बताया पानी सही, रात को पानी पीकर लोग बीमार
विकास खंड कोन के लखनपुर गांव में टंकी से गंदा पानी आने की शिकायत पर गुरुवार को दिन में जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके गुप्ता अपनी पूरी टीम व लैब असिस्टेंट के साथ गांव में पहुंचे। उसी स्थान पर जाकर के कई नल से पानी का सैंपलिंग किया। बताया कि पानी सही है। गुरुवार को दोपहर में जिस पानी को सही बताया गया रात से लोग उसी पानी का सेवन करने से बीमार होने लगे। उल्टी दस्त की चपेट में आ गये। ग्रामीणों का कहना है कि नल में पहले झागदार गंदा पानी आता है। काफी देर बाद साफ पानी आता है। पाइप लाइन सही नहीं लगने के कारण जगह-जगह अंदर से लीक कर रहा है। जिससे गंदा पानी पाइप में एकत्रित हो जाता है। वही दूषित जल आता है। जिसे पीकर लोग बीमार हो गए।
 
कोन ब्लाक के लखनपुर गांव में पेयजल की आपूर्ति में गंदा पानी आने से सेवन करने से कई लोग बीमार हो गये। हौसला प्रसाद यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में क्लोरीन की गोली पानी में मिलाने के लिए वितरित कर दी गई। ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव करा दिया गया है। जब तक पानी का सैम्पल जांच के बाद नहीं आ जाता है। लोग पानी को उबाल कर इस्तेमाल करे। - डाॅ. वीके चौधरी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें