विंध्यवासिनी धाम में मंगला आरती के बाद कपाट खुलते ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। मध्य रात्रि के बाद रेलवे स्टेशन व विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालु हांथों में माता का प्रसाद लिए मंदिर की ओर पहुंच रहे थे।
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शनिवार को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के कुष्मांडा स्वरूप के दर्शन के लिए आस्थाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंगला आरती के बाद कपाट खुलते ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। मध्य रात्रि के बाद रेलवे स्टेशन व विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालु हांथों में माता का प्रसाद लिए मंदिर की ओर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सुबह होते-होते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पट गया। भारी भीड़ के बीच किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां के भव्य स्वरुप का दर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 5
मंगला आरती श्रृंगार स्वरूप दिव्य दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दर्शन-पूजन के साथ ही भक्त विंध्य कॉरिडोर की भव्यता को निहार रहे थे। न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग के अलावा पक्काघाट मार्ग से मंदिर की ओर पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गई थी।
4 of 5
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक मार्ग पर दो कतारें लगाई गई थीं। भक्त बिना किसी परेशानी के सुगमता पूर्वक दर्शन कर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते दिखे।