मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र में सिकिया मोड़ के पास शनिवार रात राखड़ लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत तीन घायल हो गए। बचाव के दौरान ऑटो का सीएनजी सिलिंडर फटने से अफरातफरी मच गई। जेसीबी की मदद से दबे लोगों को निकाला गया। पुलिस मृतकों की पहचान करा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ के पास शनिवार की रात आठ बजे सवारी उतार रही ऑटो पर सोनभद्र से आ रहा तेज रफ्तार राखड़ लदा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने पर बचाव के लोग पहुंचे तो घायलों को निकलते समय ऑटो में सीएनजी सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से ट्रक को हटाकर ऑटो सवार लोगों को निकला गया। इसमें तीन घायलों को निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिनके शव की शिनाख्त की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ऑटो पर पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
एक सवारी को उतारने के दौरान हुआ हादसा
ऑटो चालक पांच सवारियों को लेकर अदलहाट से नारायणपुर की ओर जा रहा था। ऑटो सिकिया अंधा मोड़ के पास रुक कर एक सवारी को उतारने लगी। तभी पीछे से सोनभद्र से आ रहा राखड़ लगा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ट्रक पलटने पर घटना को देख आस-पास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। एक घायल को बाहर निकाला तभी ऑटो का सीएनजी सिलेंडर फट गया। जिससे धुआं-धुआं हो गया। लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर अदलहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एक शव को बाहर निकाला गया। तीन जेसीबी बुलाकर ट्रक हटाकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
मौके पर पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे
सूचना पर एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा व सीओ चुनार गायत्री यादव भी मौके पर पहुंची। ट्रक हटाकर दो अन्य घायलों को निकाल गया। तीन घायलों ऑटो चालक बाबू सोनकर (22) पुत्र लक्ष्मण सोनकर निवासी कोदोपुर चुंगी रामनगर वाराणसी, चुलबुल (14) पुत्री मोहम्मद अकरम निवासी फरीदपुर थाना अदलहाट, सहादत(18) पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी फरीदपुर थाना अदलहाट को उपचार के लिए जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां से तीनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। चुलबुल व सहादत मूल रूप से जौनपुर के हैं। अदलहाट में रहते हैं। ट्रक को सीधा किया गया तो दो अन्य शव मिले। ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस सभी की शिनाख्त में जुटी है। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मार्ग वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग भी जाम हो गया।
4 of 7
रेस्क्यू में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
टॉर्च जलाकर बचाव में जुटे थे लोग
हादसे के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सुजीत सिंह ने बताया मौके पर मोबाइल जलवाकर बचाने का कार्य किया जा रहा था। तभी सीएनजी आटो का सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गया।
विज्ञापन
5 of 7
रेस्क्यू में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
मकान बचाने के चलते बने अंधा मोड़ से हो रहा हादसा
ग्रामीणों ने बताया सिकिया मोड़ पर आए दिन वाहन अंधा मोड़ होने के चलते पलटता रहता है। यह स्थान एक्सीडेंटल जोन के नाम से मशहूर हो गया है। नरायनपुर से शक्तिनगर फोर लेन मार्ग निर्माण के दौरान एक व्यक्ति जिसको मुआवजा भी दिया जा चुका था। उसके मकान को बचाने के लिए अंधा मोड़ बना दिया गया था।
विज्ञापन
6 of 7
रेस्क्यू में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
रात आठ बजे सिकिया मोड़ के पास सोनभद्र की ओर से आ रहा ट्रक ऑटो पर पलट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू शुरू कराया गया। तीन घायलों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी पहचान हो गई। उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। -राजकुमार मीणा, एएसपी ऑपरेशन
टोल से जेसीबी के देर से आने का आरोप, कमेटी बनाकर कराई जाएगी हादसे की जांच
हादसा होने के बाद सूचना मिलने पर टोल से सहायता के लिए जेसीबी आदि को जल्द से जल्द मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य करना था। पर लोगों का आरोप है कि टोल से जेसीबी देर में आई। जिस कारण राहत बचाव कर शुरू करने में देर लगा। जेसीबी समय से आती तो राहत बचाव कार्य शुरू कर लोगों की जान बचाई जा सकती थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी टोल कर्मियों पर नाराजगी जताई। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि टोल से जेसीबी आई थी। हाइड्रा को आने में समय लगा। जेसीबी से रेस्क्यू कराया जा चुका है। हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।