फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में पूरा कराएं विंध्य कॉरिडोर के काम: CM Yogi बोले- नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

Sat, 24 Sep 2022 10:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर मिर्जापुर पहुंचे। विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के बाद मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। अधिकारियों से कहा कि हर हाल में  छह महीने में कार्य पूरा कराएं। विंध्य कॉरिडोर की प्रगति एवं नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि कारीगरों व मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए तीन शिफ्टों में कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि समय व गुणवत्ता का ध्यान दें। जिला प्रशासन से समय-समय पर कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।

निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले पत्थर तराशने के लिए विंध्याचल में ही वर्कशॉप लगाने का सुझाव दिया। नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। कहा कि मिर्जापुर और पूरे विंध्याचल मेला क्षेत्र में साफ सफाई और सैनिटाइजेशन कराएं। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

2 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर बाद 2:10 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से 2:32 बजे पुरानी वीआईपी मार्ग से विंध्याचल मंदिर पहुंचे। गणेश द्वार से होते हुए मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन

3 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विंध्यवासिनी माता के चरणों में नारियल, चुनरी, माला-फूल अर्पित किया। फिर मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा की।  मुख्यमंत्री को तीर्थ पुरोहित पशुपतिनाथ भंडारी ने दर्शन पूजन कराया। इसके बाद सीएम ने विंध्य कॉरिडोर योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।

4 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। नई वीआईपी, पक्का घाट, कोतवाली गली, जयपुरिया गली मार्ग पर चल रहे कार्य भी देखे। मंदिर परिसर के बाहर लगाए गए कॉरिडोर के मॉडल को भी देखा। हवन कुंड के पास कार्य का जायजा लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 2:55 बजे मंडलायुक्त सभागार गए। वहां समीक्षा बैठक की। सीएम ने तीन दिन के अंदर मिर्जापुर नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से कमर तोड़ ब्रेकर हटाकर टेबल टाप स्पीड ब्रेकर बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

6 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण करते समय न्यू वीआईपी मार्ग के पास एक दुकान पर बैठे बच्चे को देखकर सीएम मुस्कुराए और उसे अपने पास बुलाया। पूछा कि कौन सी कक्षा में पढ़ते हो? दुकान कैसी चल रही है? बच्चे ने भी प्रसन्नतापूर्वक उनका पैर छूकर आशीर्वाद मांगा और सवालों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री और बच्चे के संवाद को लेकर काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को नजर बंद कर दिया था। इसमें समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आकाश यादव ने ट्वीट कर कहा कि समाजवादी लोग डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें