फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: कैश वैन से लाखों की लूट...घटना कैमरे में कैद, अंधाधुंध फायरिंग से मची थी अफरातफरी, शहर में सनसनी

Tue, 12 Sep 2023 05:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
कैमरे में कैद हुए लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर शहर में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक के पास कैश वैन को लूट लिया गया। गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की घटना में तीन अन्य घायल भी हुए हैं। घटना से हड़कंप मच गया। कैश वैन लूट की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। बाइक सवार चार बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वैन बैंक से कैश लेकर जाने वाली थी। सभी बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। जैसे ही गार्ड ने वैन में कैश का बॉक्स रखा और गेट बंद करने लगा, तभी एक बदमाश पीछे से आता है और गार्ड को सटाकर गोली मार देता है।



गोली लगने के बाद गार्ड जमीन पर गिर जाता है, तभी पीछे से एक और बदमाश आता है और बॉक्स लेकर भाग जाता है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार एक कैश बॉक्स और एक बैग से लगभग 39 लाख 40 हजार रुपये लूटे गए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 
Video देखें: मिर्जापुर में दिनदहाड़े ATM कैश वैन से लाखों की लूट 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कैश बॉक्स लेकर भागता बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैश वैन से संबंधित बैंक के अंदर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। कैश वैन के गार्ड चील्ह निवासी जय सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। पड़री निवासी अखिलेश और विसुंदरपुर निवासी रजनीश मौर्य घायल हैं। दोनों कैश वैन से पैसा उतारने का काम करते थे। इसके अलावा विंध्याचल के बहादुर गौड़ के पैर की एड़ी में गोली लगी है। बहादुर ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था।  
विज्ञापन

3 of 5
गोली लगने से घायल गार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक में दोपहर एक बजे के करीब कैश वैन आई। बैंक के कैशियर अखिलेश और गार्ड वैन का दरवाजा खोलकर कैश बॉक्स निकाल रहे थे। तभी पीछे से आए बदमाश ने कैश वैन के गार्ड को गोली मार दी। कैशियर पड़री निवासी अखिलेश ने विरोध किया तो उन्हें भी गोली मार दी। एक अन्य राहगीर रजनीश ( पड़री) को भी गोली लगी। बदमाश कैश का बॉक्स लेकर भागने लगे।

4 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में एक बाइक सवार ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद बदमाश कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। पांच मिनट के अंदर पूरी घटना घटी। इसमें कैश वैन के गार्ड चील्ह निवासी जय कुमार की मौत हो गई। कैशियर रजनीश, अखिलेश व बाइक सवार बहादुर गौड़ घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। गार्ड जय सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। तीन का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच भी पहुंची। मिर्जापुर एसपी अभिनंदन ने घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें