फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2018: इन 5 बड़ी घटनाओं से सुर्खियों में रहा वेस्ट यूपी, पूरे देश में रही गूंज

Tue, 25 Dec 2018 06:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
दलित आंदोलन और बुलंदशहर बवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में साल 2018 में पांच ऐसी बड़ी घटनाएं हुईं, जिनकी पूरे देश में चर्चा रही। इस बीच दो अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान हिंसा ने मेरठ से ही विकराल रूप लिया था। जहां मेरठ में ही 500 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसमें एक युवक की जान भी चली गई थी। वहीं पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मामला भी पूरे देश में गूंज गया था। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरी घटनाएं:-
विज्ञापन

2 of 6
दलित आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान देशभर में सुबह से ही दलितों का आंदोलन शुरू हो गया था। वहीं मेरठ में दलित आंदोलन के चलते हालात बेकाबू हो गए। जहां शोभापुर पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया था तो वहीं कई सौ वाहनों में आग लगा दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया था।
विज्ञापन

3 of 6
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी - फोटो : file photo
उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में मुख्य आरोपी कुख्यात सुनील राठी पर कोर्ट ने हाल ही में सजा तय कर दी है। 

मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा था। सुनील राठी यूपी के साथ उत्तराखंड में सक्रिय है।

सुनील की मां राजबाला छपरौली से बसपा से चुनाव लड़ चुकी है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, अरजिंदर सिंह (हेड वार्डन) और माधव कुमार (वार्डन) को निलंबित कर दिया गया था।

4 of 6
दरोगा पिटाई मामला - फोटो : अमर उजाला
वहीं मेरठ में होटल ब्लैक पेपर में भाजपा पार्षद और दरोगा में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया था कि बीजेपी पार्षद ने दरोगा को दनादन थप्पड़ जड़ दिए थे। आरोप था कि दरोगा के साथ महिला वकील से भी मारपीट और अभद्रता की गई थी। यह मामला लखनऊ तक गूंज गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद को जेल भेज दिया था। 

बता दें कि होटल में मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह अपनी कार से एक महिला के साथ पहुंचे थे। महिला ने होटल के वेटर को ऑर्डर दिया। पांच मिनट तक प्लेट नहीं लगी तो महिला ने नाराजगी जताई। उसके बाद दरोगा ने भी वेटर को फटकार दिया। महिला होटल के कर्मचारी से गालीगलौज करती रही। होटल मालिक मनीष पंवार मैनेजर के साथ पहुंचा तो दोनों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

5 of 6
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
हाल में ही यूपी के बुलंदशहर में गोकशी के शक में भारी बवाल हो गया था। बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक युवक सुमित की मौत हो गई थी। वहीं एसआईटी और एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात जीतू उर्फ फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। इंस्पेक्टर को उसकी अवैध पिस्टल से गोली लगना सामने आया है। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया था।

गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना थाना की चिंगरावठी पुलिस चौकी में बवाल हुआ था जिसमें इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार और छात्र सुमित की गोली लगने से मौत हुई है।

बवाल के दिन बुलंदशहर में तब्लीगी इज्तिमा में करीब 15 लाख लोगों की भीड़ मौजूद थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एडीजी इंटेलीजेंस, एसआईटी, एटीएस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस जांच पड़ताल में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी कंचन सिंह का फाइल फोटो
बता दें कि आईएसआई को सेना की गोपनीय जानकारियां लीक करने के आरोप में फौजी कंचन सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वहीं उसके निजी बैंक खाते को सीज करा दिया गया था। वहीं प्रारंभिक जांच में उस पर जासूसी के आरोप साबित हो चुके हैं।

सेना में जवान और अफसर को अपनी यूनिट को 35 प्वाइंट के बारे में जानकारी देनी होती है। मसलन, उसके कितने बैंक अकाउंट हैं। वो कितने मोबाइल और सिम का प्रयोग करता है।

परिवार में कितने सदस्य हैं। इन्हीं जानकारियों को छुपाने के चलते कंचन सिंह सेना के टारगेट पर आ गया। दरअसल, छह महीने पहले एटीएस ने उत्तराखंड से आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले जवान को पकड़ा था। उसके बाद से खुफिया एजेंसियां दूसरे जासूसों की तलाश में जुटी थीं।

तीन महीने पहले कंचन निशाने पर आया था। सेना की खुफिया एजेंसी ने उसकी रेकी शुरू कर दी। इसके बाद सामने आया कि कंचन ने सेना को जो जानकारियां दी हुई हैं, उनमें अंतर आ रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें