फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब्बू दरवाजा खोल दें.., अब चलना पड़ेगा, पुलिस को देख कमरे में बंद हो गए थे याकूब, बेटे ने खुलवाया दरवाजा

Sun, 08 Jan 2023 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी भले ही 50 हजार के इनामी थे, लेकिन उनका रुतबा कम नहीं था। दिल्ली में आलीशान कोठी में परिवार सहित फरारी काट रहे थे। किसी तरह मेरठ पुलिस उनके पास तक पहुंची। दोनों की सटीक लोकेशन मिलने पर एसपी क्राइम अनित कुमार ने एसओजी और सर्विलांस की टीम को लेकर दिल्ली में डेरा डाल दिया। आधी रात को पुलिस टीम ने चांदनी नगर थाना पुलिस को साथ लेकर कोठी की घेराबंदी कर ली। जिसमें याकूब कुरैशी और उनका बेटा अपने परिचितों के साथ रह रहे थे। पुलिस टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं, याकूब के रिश्तेदार मेरठ से दिल्ली के लिए रात में ही रवाना हो गए। याकूब कुरैशी बसपा सरकार के समय मंत्री रह चुका है और उसका बेटा इमरान बसपा के टिकट से चुनाव लड़ चुका है। याकूब कुरैशी के मीट पैकिंग के प्लांट और बड़े स्लॉटर हाउस (कमेले) मेरठ में हैं। याकूब ने कभी डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी। 

दिल्ली से मेरठ में सलाखों तक याकूब को वीआईपी सुविधा दी गई, खातिरदारी की गई और पुलिसकर्मी उनके साथ सेल्फी लेते रहे। करीब 10 घंटे पुलिस कस्टडी में रहने के दौरान कहीं ऐसा नहीं लगा कि यह वही हैं, जिनकी तलाश में पुलिस और एसटीएफ 9 महीने से दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

2 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
याकूब की खातिरदारी करती दिखी पुलिस
याकूब को पुलिस ने दवाई दिलवाई। मेरठ तक याकूब के साथ उनके समर्थक और रिश्तेदार आठ गाड़ियों से मेरठ आए। पुलिस पिता-पुत्र को खरखौदा थाने लाई। सुबह दस बजे उन्हें कोर्ट लेकर पहुंची। इस दौरान सादी वर्दी में पुलिस वाले याकूब की खातिरदारी में लगे रहे। पुलिस वालों के याकूब-इमरान के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फरारी के दौरान भी हर जगह याकूब की पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान की पत्नी और उनके बच्चे भी साथ में रहते थे। दिल्ली हो या मुंबई, वह आलीशान कोठियों में रुके।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस हिरासत में याकूब कुरैशी और बेटा। - फोटो : amar ujala
याकूब का जेल से पुराना नाता, इमरान पहली बार गया जेल
याकूब और इमरान की पुलिस ने गिरफ्तारी की या फिर उन्हें सेटिंग से पकड़ा गया। इसे लेकर पुलिस विभाग में अलग-अलग चर्चा है। याकूब और इमरान के चेहरे पर गिरफ्तारी की कोई भी शिकन नहीं थी। बता दें कि मेरठ से सिर्फ एक दरोगा और चार सिपाही ही दिल्ली गए हुए थे, जिन्होंने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। याकूब का पुलिस और जेल से पुराना नाता है। करीब 20 साल पहले याकूब कुरैशी और पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बीच नगर निगम में ठेकेदारी को लेकर विवाद हुआ था। गोलीबारी में एक युवक की हत्या हुई थी, जिसमें याकूब जेल गए थे। हालांकि बाद में याकूब को क्लीन चिट मिल गई थी, लेकिन इमरान पहली बार ही जेल में गया है। पिता-पुत्र के जेल जाने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

4 of 7
Meerut police - फोटो : Amar ujala
याकूब से बोला इमरान, अब्बू दरवाजा खोल दें...अब चलना पड़ेगा
बकौल पुलिस, इमरान ने पिता याकूब के कमरे का दरवाजा खटखटाया और कहा कि अब्बू बाहर आ जाओ, अब चलना पड़ेगा। इतना कहते ही याकूब ने दरवाजा खोल दिया और वह सर्दियों वाले कपड़े पहनने लगे। पुलिसवालों से बोले, चलो, वक्त-वक्त की बात है। 
विज्ञापन

5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
2019 का चुनाव लड़ना महंगा पड़ा: याकूब कुरैशी
पुलिस के मुताबिक, याकूब ने कहा कि 2019 का लोकसभा का चुनाव लड़ना महंगा पड़ा है। राजनीति के तहत मुझे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिशन मुकदमा दर्ज कराया गया है। मीट फैक्टरी में मुझे गए कई महीने हो गए थे। अब मेरा फैक्टरी से कोई लेना देना नहीं है। मेरी पत्नी को भी नामजद कराया है। कुछ लोग हमारे परिवार के पीछे पड़े हैं। छह महीने तक मेरी अर्जी पर सुनवाई नहीं हुई। मेरा काफी नुकसान हो गया है। मुझे कानून पर भरोसा है, न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
नेपाली नौकर से दोस्ती कर कोठी में घुसी पुलिस
दिल्ली में पुलिस ने 22 दिसंबर से डेरा डाला हुआ था। चांदनी महल थाने के पास याकूब और इमरान रहे रहे हैं, इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने कोठी में काम करने वाले नेपाली नौकर से दोस्ती कर ली। उसको दस हजार रुपये का लालच दिया था। शुक्रवार रात नेपाली नौकर ने सादी वर्दी में दो पुलिसकर्मियों को कोठी में अंदर घुस लिया, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
याकूब से मिलने पहुंचे समर्थक। - फोटो : amar ujala
तीन घंटे खरखौदा थाने में रहे पिता-पुत्र, समर्थकों का लगा रहा हुजूम
गैंगस्टर मामले में वांछित याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर सुबह करीब पांच बजे खरखौदा थाने लाया गया। जानकारी मिलते ही उसके समर्थकों की भीड़ थाने में जुटने लगी। पुलिस ने समर्थकों को हड़काकर थाने के बाहर भगाया, लेकिन समर्थक नहीं माने। यह देखकर एक बार तो पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।

कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए थाने में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी गई। यही नहीं, पुलिस आनन-फानन फर्द तैयार कर सुबह आठ बजे दोनों को लेकर थाने से निकल गई। पुलिस दोनों का खरखौदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराना चाहती थी। इस बीच समर्थकों के पुलिस जीप का पीछा करने पर पुलिस ने गाड़ी को मेरठ की ओर मोड़ दिया। पुलिस दोनों को निजी वाहन से सीएचसी ले गई और करीब साढ़े आठ बजे अदालत के लिए रवाना हो गई। 10 बजे दोनों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश कर दिया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस जेल में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें