फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस: अमर उजाला के रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

Fri, 14 Jun 2019 04:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के छह जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

2 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
रक्तदाताओं ने सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रक्तदान किया। मेरठ में 266 यूनिट रक्तदान हुआ है, जबकि सभी छह जिलों (मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर और बागपत) में कुल 741 यूनिट रक्तदान हुआ है।
विज्ञापन

3 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रक्तदान शिविर गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक, घंटाघर स्थित प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक और कोटपाल हॉस्पिटल पल्लवपुरम में लगाया गया। पल्लवपुरम कोटपाल नर्सिंग होम में अब तक 90 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।

वहीं वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा के डायरेक्टर श्रीधर नारायण व मैनेजर प्रदीप कुमार अपने साथ 15 कर्मचारियों को लेकर अमर उजाला के रक्तदान शिविर में पहुंचे। इन सभी ने रक्तदान किया।

4 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
कोटपाल हॉस्पिटल में मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की ही टीम ने शिविर लगाया है। शिविर में सभी रक्तदाताओं की सूची बनी और उन्हें अमर उजाला की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

5 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में विश्व रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां कुल 116 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

6 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान महादान है। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान के फायदे भी हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है और खून का संचार भी तेज होता है, जिससे रक्त में कोलेस्ट्रोल का स्तर भी काफी घट जाता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है।

8 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
बागपत में भी विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अग्रवाल मंडी टटीरी में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। 

9 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि डीएम पवन कुमार ने कैंप का उद्घाटन किया। बागपत में 101 यूनिट रक्तदान हुआ है।

10 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ रहता है। कैंसर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान से ब्लड प्रेशर सही रहता है और रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं है।

11 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान ऐसा दान है, जिसे कर किसी को नया जीवन दे सकते हैं। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों लोग हैं, जो कि रक्तदान के लिए दूसरों के प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं। इनमें से कई लोगों ने आज अमर उजाला के विशाल रक्तदान शिविर में भी रक्दान करने की इच्छा जताई है। शामली में अभी तक 50 यूनिट रक्तदान हुआ है।

12 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
शहर के आर्यपुरी निवासी प्रिटिंग प्रेस संचालक और कई समाजसेवी संगठनों से जुड़े अजय संगल के अनुसार वे अब तक 84 बार रक्तदान कर चुके हैं।

13 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
बकौल अजय कई साल पहले उनके परिवार में एक नवजात शिशु की मौत खून की कमी से हो गई थी, तभी से उन्होंने रक्तदान की प्रेरणा ली और इसके बाद वे रक्तदान करने लगे। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने खुद का भी ब्लड बैंक शुरू किया है।

14 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सहारनपुर में 95 यूनिट रक्तदान हुआ।

15 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फांडेशन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझता है। यही वजह है कि अमर उजाला फाउंडेशन बीते कई वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करता आ रहा है। इस बार भी शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक ही हुआ।

16 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
शिविर का उद्घाटन सुबह साढ़े नौ बजे डीएम आलोक कुमार पांडेय ने किया। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट इस शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन का सहयोगी रहा है। ट्रस्ट न केवल आयोजन में सहयोगी बनेगा, बल्कि ट्रस्ट के सदस्य और ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने रक्तदान भी किया।

17 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बिजनौर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हो रहा है। यहां 113 यूनिट रक्तदान हुआ।

18 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

19 of 19
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डा. संजय शंकर के मुताबिक, रक्तदान करने वालों के ब्लड ग्रुप के साथ खून की अन्य जांच भी मुफ्त में की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें