सावन के प्रमुख पर्व हरियाली तीज पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तीज से एक दिन पहले ही शहर में हरियाली तीज की रौनक नजर आई। शहर में महिला संगठनों व सामाजिक संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न महिला संगठनों ने तीज का आयोजन किया। तस्वीरों में देखें महिलाओं ने कैसे सेलिब्रेट किया यह त्यौहार:-
विज्ञापन
हरे रंग के परिधानों में दिखीं महिलाएं
2 of 9
हरियाली तीज
- फोटो : अमर उजाला
शहर में अलग अलग स्थानों पर हुए तीज उत्सव व समारोह के दौरान में महिलाएं हरे रंग के परिधान में सजकर आयोजन में पहुंचीं। सभी ने मिलकर सावन के गीत गाए। बॉलीवुड के गीतों पर डांस किया। तीज की रानी और सावन क्वीन का खिताब जीता।
विज्ञापन
लश्कारे क्लब ने मनाई तीज
3 of 9
हरियाली तीज
- फोटो : अमर उजाला
लश्कारे महिला क्लब की ओर से आबूलेन में तीजोत्सव मनाया। सदस्याएं सोलह शृंगार में हरे परिधान में सजकर आयोजन में आईं। रैम्पवॉक किया। तीज के गीतों पर डांस किया। अध्यक्ष गीता सचदेवा ने गेम्स कराए। संध्या गर्ग, स्वीटी, नेहा, पारुल, मोनिका, शीतल व शालिनी ने सहयोग दिया।
नई दुल्हनों में दिखा खूब उत्साह
4 of 9
हरियाली तीज
- फोटो : अमर उजाला
नई नवेली दुल्हनों में तीज पर्व को लेकर खास उत्साह दिखा। कई नवविवाहिताओं ने अपनी शादी के जोड़े में आयोजन में पहुंचकर रौनक बिखेरी। खुशियों के पर्व हरियाली तीज पर शहर के विभिन्न पार्क आदि स्थानों पर झूले डाले गए हैं। जहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
महिलाओं ने दीं सुंदर नृत्य की प्रस्तुति
5 of 9
हरियाली तीज
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ फ्रैंडशिप ऑफ द डेफ क्लब हंडिया मोहल्ला की सदस्याओं ने तीज मनाई। बधिर क्लब के मेरठ मैत्री की ओर से आयोजन चैंबर भवन रोडवेज में हुआ। सदस्याओं व बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। सत्यप्रकाश जिंदल, संजय चोपड़ा, संदीप सेनी, नीरज शर्मा, निशांत सिंह, वसुधा चोपड़ा, लीजा सैनी व मोहिनी शर्मा आदि ने सहयोग दिया। इस संगठन को दुर्गा स्वरूपा लीजा सैनी, वसुधा चोपड़ा, मोहिनी शर्मा ने शुरू किया है। आयोजन में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर ने उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
ब्यूटीफुल लेडीज ग्रुप ने मनाया पर्व
6 of 9
हरियाली तीज
- फोटो : अमर उजाला
ब्यूटीफुल लेडीज ग्रुप की सदस्याओं ने कैफे में तीज का पर्व मनाया। तीज समारोह में सभी सदस्याओं ने नृत्य, गीत व संगीत की प्रस्तुति दी। प्रीति गर्ग, शैफाली, नेहा, अनीता, रुबी, साधना आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
बाजारों में दिखी रौनक
7 of 9
हरियाली तीज
- फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज के पहले दिन से ही बाजरों में काफी रौनक दिखी महिलाओंं ने दिन भर जहां मार्केट में खरीदारी की वहीं विभिन्न स्थानों पर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवाती दिखीं।
हाथों में रचाई मेहंदी, बांटे उपहार
8 of 9
हरियाली तीज
- फोटो : अमर उजाला
अभिलाषा फाउंडेशन की सदस्याओं ने हरियाली तीज मनाई। सदस्याएं हरे रंग के परिधान में पहुंचीं। गेम्स खेले और तंबोला खेलकर इनाम जीते। सदस्याओं ने बॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया। अध्यक्ष ममता गर्ग ने सभी को उपहार बांटे। रश्मि अग्रवाल, रुपम गुप्ता, सीमा सिंघल, गीता, निशि, उषा, अंजना गुप्ता, काजल, रुपानी, मोना, परवेश, योगिता, आशा शर्मा ने सहयोग दिया।
शहर के विभिन्न लेडीज क्लब और अलग अलग स्थानों पर तीज के सेलिब्रेशिन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां हर उम्र की महिलाओं ने कई कार्यक्रमों में रंग बिरंगी प्रस्तुतियां दीं और रैम्प पर कैटवॉक किया।