फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुढ़का पारा, सूरज हारा.., सुबह को कोहरा, दिन में ऊनी कपड़ों में भी ठिठुरते नजर आए लोग, तस्वीरें

Tue, 17 Dec 2019 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
Winter
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम होने से ठंड का सितम बढ़ गया। घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई, धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। घर से बाहर निकले लोग ऊनी कपड़ों में भी ठिठुरते नजर आए। दोपहर तक कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति बनी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 48 घंटे में सर्दी और असर दिखाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया हुआ था। न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड इतनी अधिक थी कि दुपहिया वाहन पर चलना मुश्किल हो रहा था। शाम होते होते ठंड और बढ़ गई। चारों ओर कोहरे की चादर तननी शुरू हो गई थी।

सर्दी के कारण बाजारों में रौनक भी कम दिखी। दुकानें भी जल्द बंद हो गईं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 व न्यूनतम आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

3 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
ठंडे दिन की स्थिति
बढ़ती ठंड के बीच में जब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ जाता है तो उसे ठंडे दिन की स्थिति (कोल्ड डे कंडीशन) कहते हैं। यह सामान्य से सात से आठ डिग्री कम होता है। ऐसी स्थिति में ठिठुरन का असर बढ़ जाता है और गलन महसूस होती है। धूप नहीं निकलती है। मंगलवार को सुबह से ही ऐसी स्थिति बनी हुई है।

4 of 6
winter news - फोटो : अमर उजाला
अभी और बढ़ेगी ठंड
अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी से पश्चिमी यूपी में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ा है। दिन में एक्यूआई में भी गिरावट आई है। सर्दी का असर अभी ऐसे ही बना रहेगा। फिलहाल तीन चार दिन राहत के आसार कम हैं। आने वाले 48 घंटे में सर्दी का असर और भी बढे़गा। -डाॅ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर 
विज्ञापन

5 of 6
fog,winter - फोटो : amar ujala
पाले से फसलों का बचाव जरूरी 
कृषि विवि के वैज्ञानिक डा आर एस सेंगर के अनुसार पाले से फसलों का बचाव जरूरी है। पाले से फसलों को बचाने के लिए खेत में हल्की नमी जरूरी है। इसके लिए समय से हल्की सिंचाई करते रहनी चाहिए। आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए विशेषज्ञों से सलाह लें। सब्जी की फसलों में भी पाले से बचाव के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi winter - फोटो : pti
 तारीख     अधिकतम     न्यूनतम 
  10    22.3    5.6
  11     22.0    4.2 
  12      19.3    8.9 
  13      19.3     9.4 
  14     18.6     8.5 
  15       19.8     10.2 
  16     13.0      9.2 

हवा की सेहत रही ठीक
सोमवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 दर्ज किया गया। हवा गति तेज रहने से प्रदूषण में कमी दर्ज की गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें