फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के सबसे बड़े कुख्यात बदमाश का सगा भाई ढेर, देखें तस्वीरें

Fri, 29 Sep 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दो दिन पहले कंपनी बाग के पास 25 हजारी मंसूर को सदर पुलिस ने ढेर किया तो बृहस्पतिवार दिनदहाड़े करनावल (सरूरपुर) के जंगल में हुई मुठभेड़ में एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी वसीम काला को मार गिराया। कुख्यात मुकीम काला के भाई वसीम पर संगीन धाराओं में 20 से ज्यादा मुकदमे थे और उसका शामली के कैराना सहित आसपास के जिलों में आतंक था। हालांकि मौके से मुकीम का शार्प शूटर 50 हजार का इनामी साबिर फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

2 of 7
बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार शामली के कैराना थानाक्षेत्र के जानपुरा गांव का निवासी वसीम (28) पुत्र मुस्तकीम और साबिर बृहस्पतिवार को सरूरपुर थाना क्षेत्र में वारदात करने आए थे।
विज्ञापन

3 of 7
बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
मुखबिर की सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बाइक सवार दोनों बदमाशों की करनावल-रामपुर गांव मार्ग पर घेराबंदी कर ली। इस दौरान आमने-सामने चली गोलियों के दौरान वसीम मारा गया और साबिर ईख के खेत में घुस गया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसओ सरूरपुर ऋषिपाल सिंह ने साबिर की तलाश में कांबिंग की। लेकिन सफलता नहीं मिली।

वसीम को छह गोलियां लगीं

4 of 7
बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में बुरी तरह घायल हुए वसीम काला को पुलिस और एसटीएफ पहले सरूरपुर पीएचसी लेकर पहुंची। लेकिन वहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। एसटीएफ के अनुसार वसीम को छह गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन

मुकीम का गैंग चला रहा था वसीम 

5 of 7
बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
वसीम के बड़े भाई कुख्यात मुकीम काला को एसटीएफ ने ही एक साल पहले मुठभेड़ में दबोचकर जेल भेजा था। उसके बाद से वसीम ही गैंग को चला रहा था। मुकीम का शार्प शूटर 50 हजार का इनामी साबिर भी बहराइच पुलिस की पेशी के दौरान फरार हो गया था। जो वसीम के साथ अपराध कर रहा था। एसटीएफ और वेस्ट यूपी की पुलिस साबिर और वसीम दोनों की तलाश में लगी थी। एसटीएफ के पास सूचनाएं पहुंच रही थीं कि दोनों बदमाश लूटपाट की घटनाएं करने के साथ ही रंगदारी भी वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

कैराना छोड़ मेरठ में बनाया ठिकाना 

6 of 7
बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के अनुसार वसीम व साबिर ने कैराना इलाका छोड़ दिया था। पिछले काफी दिनों से दोनों कुख्यातों ने सरूरपुर मेरठ के एक गांव में ठिकाना बनाया हुआ था। जहां वसीम की प्रेमिका भी रहना बतायी गयी। तभी से एसटीएफ दोनों की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
एसपी एसटीएफ मेरठ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कुख्यात वसीम अपने भाई मुकीम के गैंग का सक्रिय सदस्य था। मुकीम, वसीम और साबिर ने कई संगीन वारदातों को साथ मिलकर अंजाम दिया था। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी वसीम मारा गया जबकि साबिर मौके से भाग गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें