फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में फेरा वेदी हो विरुष्का जैसी, मेहंदी-संगीत प्रियंका वाला, देखें लेटेस्ट थीम और शुभ मुहूर्त

Wed, 16 Jan 2019 06:01 AM IST
Dimple Sirohi शालू अग्रवाल, अमर उजाला,मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
priyanka wedding pictures - फोटो : instagram
सेलिब्रिटी के स्टाइल, मेकअप और कपड़ों को कॉपी करने के बाद लोग उनकी सजावट को भी फॉलो करना चाहते हैं। आज से शुरू हो रहे शादियों के मौसम में शहर के युवाओं को सेलिब्रिटी शादियों वाली सजावट चाहिए। इटली में सात फेरे लेने वाले विराट-अनुष्का ने अपनी शादी में जो वेदी बनवाई युवाओं को भी फेरों के लिए उसी डिजायन की वेदी चाहिए। संगीत और मेहंदी सेरेमनी में प्रियंका और निक जोंस की तरह सेलिब्रिटी सिंगर चाहिए। आगे देखें आखिर इस सीजन में किस तरह के वैडिंग सेटअप और सेरेमनी थीम की मांग बढ़ी है: -
विज्ञापन

2 of 8
wedding theme
पवित्र अग्नि के साथ फेरे लगाकर विवाह के बंधन में बंधने के मुहूर्त आ गए। संक्रांति के साथ ही सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। खरमास खत्म हो रहे हैं और विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। 15 जनवरी आज से शादियों का मौसम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
wedding theme
वर्ष 2018 में कुल 43 विवाह मुहूर्त थे लेकिन इस वर्ष 2019 में 63 विवाह शुभ मुहूर्त हैं। इनकी शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है। आज प्रमुख साया होने के कारण ब्यूटी पार्लर, बैंड, घोड़ी की बुकिंग है। थीम बेस्ड सजावट से इस बार शादियों के मंडप सजेंगे।

 

4 of 8
wedding theme
इस तरह की सजावट की मांग
विरुष्का ने अपनी शादी में जो बेदी बनवाई थी उसे इंग्लिश फूलों, पिंक थीम और हैगिंग्स और लाइट से सजाया था। पूरा मंडप फूलों से सजा था। उसी तरह से पिंक थीम, लाइट और हैगिंग्स के साथ इंस्टालेशन वाला मंडप अब लोग चाह रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
wedding theme
इस मंडप को बनाने में 50 हजार रुपये से अधिक का खर्चा आता है। सारे विदेशी फूल लगते हैं जो दिल्ली से मंगाए जाते हैं। एक लाइट की कीमत 150 रुपये से अधिक होती है।

 
विज्ञापन

6 of 8
wedding theme
संगीत सेरेमनी निक-पीसी जैसी
दुल्हन के लिए उसकी संगीत और मेहंदी सेरेमनी सबसे खास होती है। विवाह की रस्मों में ये दोनों वो रस्में हैं जिनके लिए सबसे ज्यादा योजना बनती है। निक जोंस और प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी, हल्दी सेरेमनी में विदेशी कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी थीं। निक जोंस के भाई और परिवार के सदस्यों ने डांस-म्यूजिक प्रस्तुत किया था। विदेशी कलाकार तो नहीं लेकिन सेलिब्रिटी को बुलाकर संगीत सेरेमनी कराने की मांग लोगों की है। इसमें भी 1 लाख से अधिक का खर्चा आता है। 
विज्ञापन

7 of 8
wedding theme
इन तिथियों को है विशेष मुहूर्त 
10 फरवरी को बसंत पंचमी, 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के कारण भी कई लोगों ने अपने विवाह की तिथि यह तय की है। 8 मार्च को फुलैरा दूज है। बसंत पंचमी और फुलैरा दूज दोनों ही विवाह के अबूझ मुहूर्त हैं। जिसमें सभी शादियां हो जाती हैं। 14 मार्च से लगेंगे होलाष्टक विवाह मुहूर्त रुक जाएंगे। 14 मार्च होलकाष्टक व 15 को मलमास के कारण एक महीने तक बंद रहेंगे। उसके बाद फिर 16 अप्रैल से शादियों का मौसम शुरू होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram
ये हैं आगामी चार माह के मुहूर्त
जनवरी-
15, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 27, 29
फरवरी- 8, 9, 10, 21, 22
मार्च-   3, 8, 9, 10
अप्रैल- 16, 17, 18, 19, 20, 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें