बया
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. रजत भार्गव बताते हैं कि बया को ऐसी जगह चाहिए होती है, जहां उसको रहने के साथ बच्चों की बैठक के लिए भी जगह मिले। बया वहां घोंसले बनाना पसंद करती है, जहां पर भुट्टों के खेत, बाजरा, पानी, मिट्टी हो। बच्चे घोंसलों से उड़ें तो उनको बैठक मिल सके। बया को पुराने पेड़ और घास के मैदान पसंद होते हैं। ऐसे में घास के मैदान बढ़ाए जाने की जरूरत है। तालाबों के संरक्षण की जरूरत है। खजूर के पेड़ भी खत्म हो रहे हैं।