बारिश में छाता लेकर जाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
आईआईएफएसआर मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि वेस्ट यूपी में अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर 48 घंटे तक बना रहेगा, जिससे के चलते हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं।
9 जनवरी से फिर शीतलहर बढ़ेगी। तापमान भी गिरेगा। सोमवार को मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत और सहारनपुर में भी बारिश हुई है। यहां भी लोग दिन भर सर्दी से कांपते रहे।