पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है, बर्फीली हवाओं से दूसरे दिन भी कंपकंपी छूटती रही। सर्दी का सितम बढ़ने से दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा और मौसम बदल रहा है। सुबह के समय भी घना कोहरा छाया हुआ था। जिस कारण हाईवे पर वाहन स्वामियों को लाइट जलानी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड ऐसे ही बनी रहेगी। वहीं, ठंड के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में एक जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। दो जनवरी 2023 से स्कूल सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक यथा समय में खुलेंगे। जिन स्कूलों में प्री बोर्ड, प्रैक्टिकल परीक्षाएं या अन्य परीक्षाएं चल रही हैं, वे चलती रहेंगी। यह आदेश जनपद के सभी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड, मदरसा, संस्कृत बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन
2 of 9
लाइट जलाकर चलते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ती जा रही है। सर्दी का असर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ा है। रविवार के बाद सोमवार को भी सर्दी का हाल ऐसा ही था, सुबह के समय कोहरा छाया हुआ था और फिर दिन में बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी में शहरवासी कांपते हुए नजर आए। रविवार का दिन इस सीजन में सबसे ठंडा था, जबकि सोमवार को भी दूसरे दिन मौसम सबसे सर्द रहा है। मौसम कार्यालय ने अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम रहा है जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार को भी सर्दी पूरे चरम पर रहेगी और दिन का तापमान 15 डिग्री से कम रहेगा सुबह के समय कोहरा भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
3 of 9
लाइट जलाकर चलते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम न्यूनतम तापमान में कम अंतर से बढ़ती है ठंड
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो जाता है तो सर्दी का असर ज्यादा बढ़ जाता है। रविवार और सोमवार को मौसम में यह परिवर्तन दिखाई दिया। दोनों में अंतर कम होने के चलते सर्दी का असर ज्यादा रहा। दिन में थोड़ी देर के लिए निकली धूप भी बेअसर दिखाई दी।
4 of 9
यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की तरह से पड़ रही ठंड
अमर उजाला ने 13 दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी कि 21 दिसंबर से वेस्ट यूपी में ठंड का असर बढ़ जाएगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते कड़ाके की ठंड शुरू हुई है। 15 दिसंबर तक ठंड का असर कम था लेकिन इसके बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है और अब ठंड पूरे चरम पर पहुंच गई। अभी नए साल तक ठंड से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन
5 of 9
यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
सात दिन का तापमान
इस वर्ष गत वर्ष
तारीख अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
20 18.7 9.2 20.8 3.3
21 18.3 8.6 21.0 2.8
22 17.0 8.4 22.8 3.2
23 18.2 6.4 22.3 4.0
24 19.3 8.6 22.0 5.0
25 13.4 7.4 22.2 4.5
26 14.0 7.0 19.2 7.0
हवाओं के चलने से प्रदूषण से राहत
मोदीपुरम। दिन में चल रही बर्फीली हवाओं से प्रदूषण में काफी राहत चल रही है। रविवार के बाद सोमवार को भी मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 177 दर्ज किया गया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर का 302 दर्ज किया गया है जबकि जयभीमनगर 123 गंगानगर 140 और पल्लवुरम 268 और बेगमुपल 230 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
6 of 9
यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में सर्दी बढ़ने से लोगों की कपकपी छूट रही है। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। जिससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई है। लोग कब का पाते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं लोग सूर्य देव के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। घरों के अंदर भी लोगों को ठंड सता रही है।
बढ़ती ठंड से एक तरफ जहां फसलों को फायदा हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ठंड से राहत पहुंचाने के लिए शहर में जगह-जगह अलाव जल रहे हैं। रास्ते से गुजरने वाले लोग ठंड में रुककर अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिले में शीतलहर चलने से लोगों को खूब ठंड सता रही है। तापमान में रोजाना परिवर्तन हो रहा है। सुबह से ही कोहरा बारिश की तरह बरस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस चल रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर काम करने जा रहे हैं। अलाव के पास बैठने के बाद भी ठंड लग रही है। ठंड में हाथ पैर सुन हो रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाया हुआ है। आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
8 of 9
यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
शीतलहर और कोहरे के चलते जनपद में जनजीवन प्रभावित
सहारनपुर में बीते पांच दिनों से लगातार पड़ रहे कोहरे और चल रही शीतलहर से सर्दी लगातार बढ़ रही है। शीतलहर के कारण दिन में हल्की धूप निकलने पर भी ठिठुरन कम नहीं हो रही। घने कोहरे और सर्दी में स्कूल बंद नहीं होने से बच्चे स्कूल जा रहे हैं। कोहरे का असर यातायात पर भी पढ़ रहा है। मंगलवार को तापमान घटकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
शामली जनपद में भी सुबह से ही घने कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से ही 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चल रही है। इस कारण लोग घरों में ही दुबके हुए हैं।