फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण बढ़ी ठंड, आज से बारिश के आसार

Mon, 13 Jan 2020 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
rain, winter meerut - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मेरठ और आसपास में अभी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। शनिवार आधी रात से रविवार तड़के तक घना कोहरा रहा। सुबह चटख धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार से मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
rain, winter meerut - फोटो : अमर उजाला
घना कोहरा होने के चलते रविवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह 9 बजे के बाद सूरज निकला और घना कोहरा छटने लगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता 97 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

3 of 5
rain, winter meerut - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से महानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिर बढ़ने लगा है। रविवार को एक्यूआई 265 से बढ़कर 357 पहुंच गया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वीकेंड के चलते वाहनों की संख्या में इजाफा होने के कारण पल्लवपुरम में एक्यूआई 414 पहुंच गया। 

4 of 5
rain, winter meerut - फोटो : अमर उजाला
गरज के साथ बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही और डॉ. एन. सुभाष के अनुसार सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व बारिश होगी। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुदवार को हुई बारिश से बढ़ी ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
13 से 15 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं। 15 जनवरी को फिर से एक विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 जनवरी को मौसम के खराब होने का अनुमान है। शनिवार आधी रात से रविवार तड़के तक नए साल का पहला घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें