पिछले दिन से कोहरा और पाले के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। गुरुवार को भी सुबह दस बजे तक सूर्यदेव कोहरे की चादर ओढ़े रहे, इस कारण ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार भी घट गई। चौराहों पर लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए। वहीं दिन में हो रही सर्दी का असर बाजार पर भी दिखने लगा है। आगे तस्वीरों में जानें वेस्ट यूपी में कैसा है मौसम का हाल।
देर से ही सही, पर दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में सर्दी बढ़ने लगी है। यह सप्ताह सर्दी के नाम ही रहा। बिजनौर जनपद में ठिठुरन इतनी बढ़ी की बुधवार शाम डीएम ने जिले के एक से आठवीं तक के स्कूलों को 25 दिसंबर तक छुट्टी कर दी। वहीं इससे ऊपर के स्कूलों का समय बढ़ाकर दस बजे कर दिया। गुरुवार को भी सुबह के समय घना कोहरा रहा, वहीं हवा चलने से लोग कांपते नजर आए। दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर सड़कों पर चल रहे थे और उनकी रफ्तार भी घट गई। चौराहों पर जहां लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए, वहीं दफ्तरों में हीटर चलने शुरू हो गए।