फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News UP: मेरठ समेत कई जिलों में बारिश, दिन में छाया अंधेरा, आकाशीय बिजली गिरने से कई मकान धराशायी

Sat, 18 Mar 2023 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी यूपी में आज से मौसम में बदलाव हो गया। इसके चलते 20 मार्च तक गरज और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। बदलते मौसम के साथ आसमान पर हल्के बादल भी दिखाई दिए।

मेरठ में मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम के बदलाव से और हवा के चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आधा मार्च बीत चुका है और तापमान सामान्य से ऊपर ही चल रहा था। ऐसे में बारिश से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन गेहूं की फसल व सब्जियों की फसल के लिए यह नुकसानदायक साबित होगी। हालांकि, एयर क्वालिटी इंडेक्स में शुक्रवार को कुछ गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ का एक्यूआई 157 दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

2 of 5
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
रुक-रुक कर हो रही बारिश, गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान
बागपत समेत पश्चिमी यूपी में शनिवार सुबह को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और रुक-रुक कर बारिश होने लगी। हवा और बारिश होने से मौसम में ठंडक हो गई। वहीं गेहूं की फसल गिर गई और सब्जी की फसलों को भी नुकसान हो गया। 

शनिवार को सुबह ही मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई जो कुछ दोपहर तक होती रही। लेकिन बारिश दोबारा से शुरू हो गई और इसका असर सबसे ज्यादा फसलों पर दिखाई दिया। ज्यादातर जगह गेहूं की फसल गिर गई, जिससे उसके पैदावार पर असर पड़ सकता है। सरसों की फसल में भी नमी आ सकती है। मौसम अभी ऐसा ही रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शुक्रवार सुबह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव बरकरार रहा। यहां शनिवार को सुबह के समय बारिश हुई। इस दौरान कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से कई मकान धराशायी हो गए। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। सरधना में गांव बहादुरपुर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किसान वीरभान का मकान गिर गया। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं मकान गिरने से किसान का काफी नुकसान हुआ है।

4 of 5
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
हवा के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सर्द, गेहूं की फसल गिरी 
बिजनौर में भी शुक्रवार शाम से ही मौसम में बदलाव हुआ है। देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा और बारिश होने से जहां मौसम में थोड़ी ठंड बढ़ी। वहीं हवा और बारिश से गेहूं की फसल गिर गई। अभी भी रुक रुक कर जिले में कई स्थानों पर बारिश हो रही है। बारिश और हवा से जनपद में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। शहर में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति सही हो गई, लेकिन सैकड़ों गांव में अभी भी आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजनौर में बारिश - फोटो : Amar ujala
बारिश से जनपद में तेजी से हो रही गन्ना बुवाई पर ब्रेक लग गया। पावर कोल्हुओं के संचालन भी प्रभावित हो गए हैं, वहीं आलू की खुदाई में भी रुक गई है। उधर  कोतवाली देहात कस्बे में विद्युत आपूर्ति बंद रही। अकबराबाद में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। शादीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़ेग सभी 27 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। शादीपुर  विद्युत उपकेंद्र पर एक अमीन तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें