फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, पारा धड़ाम, अभी दो दिन और बरसेंगे बदरा

Wed, 17 Jul 2019 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
रुक रुककर हो रही बारिश ने पश्चिमी यूपी में मौसम सुहाना बना दिया है। वहीं भीषण गर्मी से भी राहत मिल गई है। तापमान दो दिन में 7.8 डिग्री गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी दो दिन बारिश होने के आसार हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बारिश में जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
दो दिन लगातार बारिश के बाद बुधवार सुबह को भी झमाझम बारिश हुई। मेरठ समेत वेस्ट के विभिन्न जिलों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हो रही है जिससे मौसम के तेवर नरम हो गए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
बढ़ती उमस के बीच गर्मी का असर कम हो गया। दो दिन से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम खुशनुमा बना हुआ और हवाओं में भी नमी बढ़ गई है। हालांकि लगातार बारिश से मेरठ के कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।

4 of 5
बारिश में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मौसम कार्यालय अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 89 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 53.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में दफ्तार जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान काफी कम हुआ है। वेस्ट में मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश होने से धान, चारा, गन्ने की फसल को भी लाभ पहुंचा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें