फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: भीषण ठंड की चपेट में पश्चिमी यूपी, मेरठ समेत कई जिलों में तेज बारिश, अब कोहरा बनेगा मुसीबत

Wed, 06 Jan 2021 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
बारिश में निकलता बाइकसवार - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ा हुआ है। पिछले दिनों जहां बारिश से ठंड में इजाफा हो गया, वहीं मंगलवार को दिन में धूप खिली लेकिन रात होते होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। मेरठ समेत कई जिलों में बुधवार सुबह तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं। बारिश से तापमान में गिरावट आई है वहीं जनजीवन प्रभावित हुआ है। देखें तस्वीरें: -
विज्ञापन

2 of 9
बारिश में निकलते वाहन - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मंगलवार को कभी बारिश हुई तो कभी धूप खिली। बुधवार को सुबह से ही तेज बारिश के साथ सहारनपुर में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद से सुबह के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 9
बारिश में कॉलेज जाते स्टूडेंटस - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदलाव से दिन का तापमान तो गिर गया, लेकिन रात का तापमान सबसे ज्यादा रहा। अभी तक दिसंबर और जनवरी में पहली बार रात का तापमान 13 डिग्री पर पहुंचा है। सोमवार की रात सीजन में गर्म रही है। उधर, आज सुबह हुई बारिश के बाद ऑफिस व कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को काफी परेशानी हुई।

4 of 9
सड़कों पर बारिश के कारण कम निकले वाहन - फोटो : अमर उजाला
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर रहा है। बुधवार को भी मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह के समय भी अंधेरा छाया है तो रुक रुक कर बारिश हो रही है। सड़कों पर वाहनों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा कम नजर आई।
विज्ञापन

5 of 9
आसमान पर छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
एक्यूआई 109 रिकॉर्ड किया गया
मेरठ की बात करें तो मंगलवार को तेज हवा चलने से हवा का गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी ठीक रहा। हालांकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को एक्यूआई थोड़ा बढ़ गया। यह 109 रिकॉर्ड किया गया। बारिश के चलते मेरठ और आसपास की हवा शुद्ध रहेगी।
विज्ञापन

6 of 9
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-मुजफ्फरनगर व बागपत में शहर व देहात क्षेत्रों में भी बारिश हुई। इस दौरान लोग जलभराव की समस्या का भी सामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। भीषण ठंड से जूझ रहे वेस्ट यूपी के लोगों को अब सर्दी के साथ मुसीबत बनी बारिश से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
सूने पड़े बाजार - फोटो : अमर उजाला
शामली व बिजनौर जनपदों में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस मौसम में बारिश से जहां गेहूं की फसल को फायदा होगा तो सरसों व आलू की फसल के लिए ओलावृष्टि नुकसानदायक साबित होगी। बारिश से मौसम बदलने के साथ ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है।

8 of 9
आलू की फसल - फोटो : अमर उजाला
शहर व देहात क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देहात क्षेत्रों में किसान गन्ने की छिलाई कर रहे हैं बारिश से उन्हें काफी परेशानी हुई। उधर, गन्ना क्रय केंद्रों में पानी भर जाने से मुश्किल हुई। आलू की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक साबित होगी।
विज्ञापन

9 of 9
सूनी पड़ीं सड़कें - फोटो : अमर उजाला
सुबह से हो रही बारिश से जहां गला देने वाली सर्दी का एहसास हुआ। लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से नहीं निकले। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें