शायद, ये कम ही लोग जानते होंगे कि विजयादशमी पर सीमाओं को लांघने का बड़ा महत्व है। यदि इस दिन शुभ मुहूर्त में आप अपने शहर की सीमा को लांघते हैं तो वर्ष भर आपकी यात्रा मंगलमय और कष्ट मुक्त होगी। इतना ही नहीं, विजयदशमी ही एक दिन ऐसा होता है, जिस दिन दसों दिशाओं से आशीर्वाद की बारिश होती है। पुराने जमाने में राजा-महाराजा भी सीमाओं को शुभ मुहूर्त में लंघन करने के बाद दूसरे राज्यों पर हमला करते थे।