मेरठ में कॉलेजों में छात्र सुरक्षित नहीं हैं। भरी क्लास में बाहरी युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इसकी वीडियो भी वायरल हो गई है। लेकिन पुलिस ने हमलावरों पर कोई कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती शुरू कर दी। छात्र के साथ अनहोनी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
2 of 5
कॉलेज में गुंडागर्दी
मामला मवाना रोड स्थित ट्रांसलेम कॉलेज का है। जिसौरा, मुंडाली निवासी सलीम अहमद बीए एलएलबी में चतुर्थ वर्ष का छात्र है। मंगलवार सुबह सलीम अन्य छात्रों के साथ क्लासरूम में पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि करीब एक दर्जन बाहरी युवक वहां पहुंचे और सलीम को बेरहमी से पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर दूसरी क्लास से भी छात्र वहां पहुंचे। हमलावर धमकी देकर चले गए कि अगर कोई आगे आया तो उसका भी ऐसा हाल करेंगे।
देखिए VIDEO: स्कूल में घुसकर बाहरी लड़कों ने की हदें पार
विज्ञापन
फ्रेशर पार्टी का बताया विवाद
3 of 5
कॉलेज में गुंडागर्दी
- फोटो : अमर उजाला
मामला गंगानगर थाने पहुंचा। पुलिस ने बताया कि बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र विशाल यादव से सलीम की फ्रेशर पार्टी के दौरान कहासुनी हुई थी। इसी बात पर विशाल ने बाहरी युवकों को बुलाकर सलीम पर हमला कराया है। क्लासरूम में छात्र पर हमले के मामले में पुलिस ने महज आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
वीडियो देखकर मची खलबली
4 of 5
क्लास में घुसकर छात्र को पीटते युवक
- फोटो : अमर उजाला
क्लासरूम में छात्र पर हमले का वीडियो वायरल हो गई। जिसमें 25-30 छात्रों के बीच बाहरी युवक एक छात्र को बेरहमी से पीट रहे हैं। सवाल यह भी है कि कॉलेज में बाहरी युवकों की एंट्री कैसे हो गई। वारदात होने के बाद भी आरोपियों को नहीं रोका गया। वीडियो में एक शिक्षिका भी आरोपियों से छात्र बचाने का प्रयास कर रही है।
क्लास में घुसकर छात्र को पीटते युवक
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि क्लास रूम में घुसकर छात्र की पिटाई का वीडियो देखा है। एसओ ने जानकारी नहीं दी थी जिसपर उससे जवाब तलब किया गया है। मामला गंभीर है। एसओ को दोबारा से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें