फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ को मिली साैगात: केसरिया रंग में हुआ वंदे भारत का आगाज, 'भारत माता की जय' से गूंजा स्टेशन, तस्वीरें

Sat, 31 Aug 2024 04:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई। शनिवार को मेरठ सिटी पर हुए भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12:57 बजे वर्चुअल हरी झंडी दिखा कर वंदेभारत को लखनऊ के लिए रवाना किया।

विज्ञापन

2 of 7
वंदे भारत ट्रेन, Vande Bharat - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन ट्रेन में 200 स्कूली बच्चों समेत 500 यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की। रविवार से वंदेभारत नियमित चलेगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसमें आठ चेयरकार कोच हैं। अब यह ट्रेन सुबह 6.35 बजे लखनऊ के लिए चलेगी।
विज्ञापन

3 of 7
वर्चुअल उद्घाटन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
भगवा रंग की वंदेभारत को फूलों और स्टेशन को गुब्बारों से सजाया गया। पीएम मोदी के लाइव संबोधन के लिए एलईडी लगाई गईं। वर्चुअल उद्घाटन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

4 of 7
वंदे भारत, Vande Bharat - फोटो : अमर उजाला
पहले रेल मंत्री का संबोधन हुआ। इसमें उन्होंने भारतीय रेल की उपलिब्धयों के बारे में बताया। इसके बाद पीएम का 17 मिनट का संबोधन हुआ। दोपहर 12.30 बजे रेल का उद्घाटन होना था। इसमें 27 मिनट का विलंब हुआ। पीएम ने मेरठ-लखनऊ के अलावा मदुरई-बंगलूरु और चेन्नई-नागरकाेइल वंदेभारत को रवाना किया।

विज्ञापन

5 of 7
वंदे भारत ट्रेन, Vande Bharat - फोटो : अमर उजाला
यहां समारोह के दाैरान सिटी स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया। हर तरफ सफेद और केसरिया रंग के गुबारों से स्टेशन को डेकोरेट किया गया। स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ट्रेन के रवाना होने पर लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन

6 of 7
वंदे भारत ट्रेन, Vande Bharat - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से मुरादाबाद तक ट्रेन में मुफ्त सफर करने वाले स्कूलों छात्राें में यात्रा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। इस दाैरान छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। बच्चों ने बताया कि उन्हें ट्रेन का सफर काफी सुविधाजनक लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वर्चुअल उद्घाटन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत को मेरठ स्टेशन पर देखकर वहां माैजूद लोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली। मेरठवासियों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन का मेरठ से संचालन होने से मुरादाबाद बरेली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें