फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयोग: 33 साल बाद सामने आई सच्चाई, मेरठ की बेटी बनी थी रामायण की मंदोदरी, अमर उजाला से साझा कीं यादें

Sun, 03 May 2020 01:32 AM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
दो रूप : 33 साल पहले मंदोदरी और आज की अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
यह संयोग ही है कि मेरठ की बेटी मंदोदरी (मय दानव की पुत्री) का किरदार रामायण सीरियल में मेरठ की दूसरी बेटी ने निभाया था। रामानंद सागर की रामायण में मेरठ निवासी मशहूर अभिनेता और ट्रेजडी किंग भारत भूषण की बेटी अपराजिता भूषण ही रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी बनी थीं।
विज्ञापन

2 of 6
रामायण के एक दृश्य में अपराजिता।  - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की बेटी ने मंदोदरी का किरदार अदा किया था, यह सच्चाई आज 33 साल बाद सामने आई है, क्योंकि इंटरनेट पर गलत जानकारी के कारण आज तक किसी अन्य महिला को करोड़ों दर्शक मंदोदरी मानते रहे। मेरठ के लिए गौरव की बात है कि देशभर को राम की कहानी से परिचित कराने वाले सीरियल रामायण के दो अहम किरदार राम और मंदोदरी मेरठ की धरती पर ही पैदा हुए। अपराजिता ने फोन पर बात कर अपनी जिंदगी से जुड़ी यादें अमर उजाला के साथ साझा कीं।
विज्ञापन

3 of 6
रामायण के एक दृश्य में अपराजिता।  - फोटो : अमर उजाला
राम और मंदोदरी का एक शहर से नाता
रामायण की कहानी के अनुसार श्रीराम रावण का वध करते हैं। रावण को मेरठ का दामाद भी माना जाता है, क्योंकि प्रचलित है कि रावण की पत्नी मंदोदरी के पिता मय दानव के नाम पर ही मेरठ बसा। सीरियल में राम का किरदार मेरठ के बेटे अरुण गोविल ने निभाया। उनके शत्रु रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार इसी शहर के मशहूर अभिनेता भारत भूषण की बेटी अपराजिता भूषण ने निभाया।

4 of 6
पिता भारत भूषण के साथ अपराजिता।  - फोटो : अमर उजाला
33 साल बाद सामने आई असली मंदोदरी
लॉकडाउन में सीरियल का पुन: प्रसारण शुरू हुआ और रामायण के किरदार एक बार फिर लाइमलाइट में आए। दर्शक भी इंटरनेट पर इन कलाकारों की कुंडली खंगालने लगे। सीरियल में जब लंका कांड प्रसंग प्रसारित हो रहा था तब लोगों ने रावण और मंदोदरी को भी नेट पर सर्च किया। मंदोदरी के नाम पर एक अन्य महिला का नाम 33 वर्षों से चल रहा था, जो गलत था। अपराजिता भूषण को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इस तथ्य को स्वयं ठीक कराया। तब लोगों को असली मंदोदरी की जानकारी मिली। नहीं तो अरुण गोविल की तरह अपराजिता भी अब तक देश भर में मेरठ की बेटी के नाम से मशहूर हो चुकी होतीं।
विज्ञापन

5 of 6
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
भारत भूषण की पहली पत्नी की संतान हैं अपराजिता
ट्रेजडी किंग मेरठ निवासी अभिनेता भारत भूषण का परिवार मेरठ में रहता था। इनके पिता राय बहादुर की सदर क्षेत्र में कोठी थी। भारत भूषण का विवाह मोतीलाल की बेटी रत्ना भूषण से हुआ था। रत्ना से दो बेटी अपराजिता व अनुराधा का जन्म हुआ। कुछ समय बाद रत्ना चल बसीं, तब बच्चों की देखभाल के लिए  भारत भूषण ने शारदा से विवाह किया। बाद में परिवार मुंबई में बस गया। वहीं बेटियों की शिक्षा हुई। कभी कभार परिवार मेरठ आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत भूषण दोनों बेटियां अपराजिता व अनुराधा।  - फोटो : अमर उजाला
स्क्रिप्ट पढ़कर बदल गई मेरी सोच
बकौल अपराजिता, पिता बताते थे कि मेरठ में हमारी कोठी है, मेरा जन्म मेरठ में ही हुआ था। लेकिन बाद में हम मुंबई आ गए, तब मैं छोटी थी। कुछ चीजें याद हैं। कई बार मेरठ अपने अंकल के पास आई हूं। लेकिन मुझे ये नहीं पता था कि अरुण गोविल भी मेरठ से हैं, क्योंकि शूटिंग के वक्त इस तरह के संवाद का अवसर नहीं मिला। ये मेरे लिए इतने सौभाग्य की बात है कि मैं जिस शहर की हूं मुझे रामायण में रोल भी उसी शहर की बेटी का मिला। इससे बड़ा संयोग कुछ नहीं हो सकता। अब मेरठ जाऊंगी तो विल्वेश्वर मंदिर जहां मंदोदरी पूजा करती थी, वो सब देखूंगी। मेरे पिता बहुत अच्छे अभिनेता और फोटोग्राफर थे। उनके पास हर तरह का एडवांस कैमरा था, जिससे वो अक्सर हमारी तस्वीरें लेते, मेरठ की बातें भी करते थे। जब मुझे मंदोदरी का रोल मिल रहा था तो मैं बहुत परेशान थी कि मंदोदरी रावण की पत्नी का विलेन वाला रोल नहीं करूं या नहीं। मेरा कॅरियर खराब हो जाएगा, लेकिन जब मैंने मंदोदरी की स्क्रिप्ट पढ़ी, उसके रोल को समझा तो यह किरदार स्वीकार कर लिया। आज मंदोदरी के लिए मेरे मन में मान और बढ़ गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें