फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब पर शिकंजा: रुतबा होगा कम, मर्सिडीज समेत 32 लग्जरी गाड़ियां और जमीन-हॉस्पिटल व स्कूल होंगे जब्त

Tue, 21 Mar 2023 12:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

याकूब पर शिकंजा : हाजी याकूब कुरैशी की मर्सिडीज, रेंजर रोवर, जगुआर और ऑडी समेत 32 लग्जरी गाड़ियां व जमीन-हॉस्पिटल और स्कूल जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 8
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
गैंगस्टर 14 (ए) के तहत 31.77 करोड़ की संपत्ति पर जब्तीकरण की कार्रवाई से हाजी याकूब कुरैशी का रुतबा कम होगा। याकूब परिवार की मर्सिडीज, रेंजर रोवर, जगुआर, ऑडी सहित 32 महंगी गाड़ियों से लेकर उनकी तीनों कोठियों पर पुलिस का कब्जा होगा।

याकूब की 10 गांवों में जमीन मिली हैं। हॉस्पिटल और स्कूल सहित अन्य संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर से संपत्ति का आंकलन कराने के बाद डीएम से जब्तीकरण की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

2 of 8
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
डीएम से जब्तीकरण का आदेश सीओ किठौर को मिल गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध तरीके से मीट फैक्टरी चलाकर याकूब ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने काफी तहकीकात करने के बाद डीएम को फाइल भेजी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
सीओ के अनुसार याकूब की जाहिदपुर, पीपलीखेड़ा, शकरपुर, दरियागंज, आड़, अलीपुर सहित 10 गांव में जमीन मिली है। यहां पर कुछ निर्माण भी हुआ है। याकूब व उसके दोनों बेटे इमरान, फिरोज और पत्नी संजीदा बेगम की संपत्ति की भी जानकारी जुटाई गई है।

4 of 8
पुलिस हिरासत में याकूब कुरैशी और बेटा। - फोटो : amar ujala
इसमें याकूब, पत्नी संजीदा बेगम की सराय बहलीम कोतवाली में दो कोठी, जाहिदपुर में एक कोठी सहित छह जगह भवन मिले हैं। इसके अलावा याकूब और उसके बेटे इमरान, फिरोज के नाम मर्सिडीज, जगुआर, रेंजर रोवर, स्पोर्ट्स बाइक सहित नौ महंगी गाड़ियां मिली हैं। इसके अलावा उनकी अलफहीम मीटेक्स कंपनी के नाम से 23 गाड़ियां हैं। इसमें इनोवा, पांच स्कॉर्पियो, पजेरो, बुलेरो सहित अन्य हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बेटों के साथ हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी पर अभी नहीं होगी कार्रवाई
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मंगलवार से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। याकूब की मीट फैक्टरी पर एमडीए की सील लगी है। फैक्टरी में कई साझेदार हैं, उसको अभी जब्त नहीं किया जा सकता है। पुलिस की 10 टीमें बना दी गईं हैं। अलग-अलग जगह पर संपत्ति है, जिसको जब्त करने में समय लगेगा। मीट फैक्टरी और गैंगस्टर की कार्रवाई पर याकूब पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में मजबूत पैरवी की है। याकूब के दोनों बेटों को जमानत मिली है, लेकिन पुलिस द्वारा 31 मार्च 2022 को दर्ज मुकदमे से जुड़े मजबूत साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए गए। 
विज्ञापन

6 of 8
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने याकूब के खिलाफ दर्ज मुकदमे का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि संगठित गैंग बनाकर अवैध मीट फैक्टरी चलती पकड़ी गई। इसके आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

7 of 8
याकूब कुरैशी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
याकूब परिवार को नोटिस भेजा
डीएम द्वारा जब्तीकरण का आदेश करने के बाद पुलिस ने याकूब और उनके परिवार को नोटिस भेज दिया है। सीओ किठौर रूपाली राय चौधरी का कहना है कि याकूब की अभी और भी संपत्ति बची है। फिलहाल जिसके आदेश हुए है, उसे जब्त करने के लिए पुलिस टीम बनाई है। याकूब कुरैशी की अरबों की संपत्ति मिली है और संपत्तियों को चिह्नित करने का काम जारी है।
विज्ञापन

8 of 8
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
2019 से निकाला याकूब का रिकॉर्ड
पुलिस का दावा है कि वर्ष 2019 से याकूब की फैक्टरी पर सील लगी थी। इसके बावजूद फैक्टरी को गुपचुप तरीके से चलाया गया। इसका रिकॉर्ड भी पुलिस के पास है। अवैध तरीके्रसे धन अर्जित करके याकूब ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने इस मामले में 245 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें