फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शराब ठेके को लेकर पुलिस से भिड़ी महिलाएं, जमकर पथराव, देखिए- बवाल की Live तस्वीरें

Sun, 22 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
शराब ठेके को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
यहां शराब ठेके को लेकर बवाल हो गया। विरोध करने पर महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं और पथराव शुरू कर दिया। महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। आगे देखिए बवाल की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 11
महिलाओं के समझाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे शराब के ठेके को लेकर जमकर बवाल हुआ। ब्रह्मपुरी थाने के सामने शराब का ठेका खोलने को लेकर रात भर बवाल चला। 
विज्ञापन

3 of 11
थाने के सामने हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं क्षेत्र की महिलाओं में नाराजगी इस कदर थी कि उन्होंने थाने के सामने रोड जाम कर दी। यहां तक कि मामले को संभालने पहुंची पुलिस से भी हाथापाई और छतों से पथराव हुआ। तस्वीरों में देखिए कि मामला जब गंभीर होता दिखा तो कैसे फोर्स मौके पर पहुंच गई और लाठीचार्ज कर भीड़ को दौड़ाया। महिला पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर महिला थाना भेज दिया। दरअसल, ब्रह्मपुरी थाने के सामने शराब का ठेका खुलने के खिलाफ स्थानीय निवासी 15 जुलाई से धरना दे रहे हैं।

4 of 11
महिलाओं ने देर रात तक हंगामा किया जिसके लिए पुसिल तैनात कर दी गई।
गुरुवार शाम महिलाओं ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी की गाड़ी घेरकर हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि बुधवार रात कार सवार युवकों ने धरना खत्म कराने की नीयत से मोहल्ले के युवक को बुरी तरह पीटा था। पुलिस के अनुसार रात करीब 10:30 बजे धरनारत महिलाओं ने रोड जाम कर दी।
विज्ञापन

5 of 11
यूपी पुलिस
पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो आरोप है कि महिलाओं ने उनसे गालीगलौज और अभद्रता की। हाथापाई का प्रयास किया। बाद में पुलिस पर पथराव कर दिया गया। बखेड़े की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया आसपास के थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई

6 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला थाना पुलिस ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की तो उनसे भी हाथापाई हुई। छतों से भी पथराव शुरू हो गया। महिलाओं के लाठी डंडे लेकर मारपीट पर उतरने पर महिला पुलिस ने भी जमकर लाठियां बरसाई।
विज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस पर लगाया आरोप

7 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि चार महिलाओं को नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ जाम लगाने, पुलिस से अभद्रता, पथराव, सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

8 of 11
हंगामा करने वाली महिलाएं जमीन पर लेट गईं। - फोटो : अमर उजाला
धरनारत महिलाओं का आरोप था कि रात को भारी मात्रा में पुलिस कर्मी धरना स्थल पर आए और वहां लगा बैनर उतारने का प्रयास करने लगे। इस बैनर में इंस्पेक्टर और पुलिस के बारे में टिप्पणी लिखी थी।

9 of 11
महिला को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने बैनर उतारने का विरोध किया तो पुलिस ने अभद्रता करते हुए महिलाओं को दौड़ाकर पीटा और उन्हें महिला और पुरुष पुलिस कर्मी घसीटकर ले गए।

10 of 11
शराब ठेके को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि पुलिस की जोर जबर्दस्ती की वजह से बवाल हुआ है। वे तो शांतिपूर्वक धरने पर बैठी थीं। बुधवार रात भी उनके मोहल्ले के युवक को पीटा गया था। लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

11 of 11
महिलाओं को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार जाम लगा रही महिलाओं को पुलिस समझाने गई थी। लेकिन वे अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गई। पत्थर भी मारे गए। लाठी डंडे लेकर बवाल शुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। महिला पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बवालियों को खदेड़ा। घटना का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वैसे शराब के ठेके का मामला आबकारी विभाग का है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें