फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड... कातिलों को उम्रकैद: 16 साल बाद सजा सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोए इजलाल-शीबा; पूरी कहानी

Tue, 06 Aug 2024 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
Up Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
16 साल पहले कोतवाली के गुदड़ी बाजार तिहरे हत्याकांड में अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट एंटी करप्शन-2 पवन कुमार शुक्ला की कोर्ट ने सोमवार को इजलाल कुरैशी और शीबा सिरोही समेत 10 आरोपियों को उम्रकैद सुनाते हुए 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने एक अगस्त को सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। 

फैसले के दौरान कचहरी में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही। सभी 10 आरोपियों को जेल भेज दिया गया। तिहरे हत्याकांड में 24 जुलाई को फैसला सुनाया जाना था। इससे पहले अदालत में अभियुक्त अब्दुल रहमान उर्फ कलुआ के अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र दिया था कि इस मामले में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में ट्रांसफर प्रार्थना पत्र 128 सन 2024 विचाराधीन है। 

मुकदमे की सुनवाई के लिए किसी अन्य जिले में कराने की मांग की गई। सुनवाई करते हुए तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन ट्रांसफर प्रार्थना पत्र में नियत तिथि 30 जुलाई 2024 की होने की चलते न्यायालय ने निर्णय के लिए 31 जुलाई की तिथि नियत की थी। 31 जुलाई को कोर्ट ने फैसला फिर एक दिन के लिए टाल दिया था।
विज्ञापन

2 of 10
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एक अगस्त को कोर्ट ने इजलाल कुरैशी पुत्र इकबाल, अफजाल पुत्र इकबाल, महराज पुत्र मेहताब, कल्लू उर्फ कलुआ पुत्र हाजी अमानत, इजहार, मुन्नू ड्राइवर उर्फ देवेंद्र आहूजा पुत्र विजय, वसीम पुत्र नसरुद्दीन, रिजवान पुत्र उस्मान, बदरुद्दीन पुत्र इलाहीबख्श पर हत्या समेत तमाम धाराओं और शीबा सिरोही पर हत्या के लिए उकसाने के आरोपों को सही मानते हुए दोषी करार दिया था। हत्याकांड के दो आरोपी इसरार और माजिद की मौत हो चुकी है। एक आरोपी शम्मी जेल में है, उसका ट्रायल चल रहा है। परवेज को नाबालिग बताए जाने के चलते हाईकोर्ट में अपील पेंडिंग है।

 
विज्ञापन

3 of 10
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन की तलाकशुदा पत्नी शीबा बनी थी हत्याकांड की वजह
इजलाल और सेना के कैप्टन की तलाकशुदा पत्नी शीबा सिरोही की दोस्ती थी। सुनील ढाका, सुधीर उज्ज्वल और पुनीत गिरि इसका विरोध करते थे। बाद में इजलाल ने तीनों युवकों से समझौता कर लिया था। शीबा को इजलाल का तीनों से मिलना पसंद नहीं था। उसने इजलाल को तीनों की हत्या के लिए उकसाया। 22 मई 2008 की रात इजलाल ने तीनों को बात करने के बहाने बुलाया और मार डाला।

4 of 10
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सजा सुनते ही रोने लगी शीबा सिरोही और इजलाल
आरोपी इजलाल कुरैशी, अफजाल, महराज, कल्लू, इजहार, मन्नू ड्राइवर उर्फ देवेंद्र आहूजा, वसीम, रिजवान, बदरुद्दीन को पुलिस कस्टडी में कटघरे में लाया गया। शीबा सिरोही को महिला पुलिसकर्मियों ने कटघरे के बराबर में बिठाया। जैसे ही कोर्ट रूम में उम्रकैद सुनाई गई तो शीबा सिरोही फफक-फफकर रोने लगी। इजलाल भी रोने लगा।
 
विज्ञापन

5 of 10
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
23 मई 2008 की दोपहर बागपत और मेरठ जिले की सीमा पर बालैनी नदी के किनारे तीन युवकों के शव पड़े मिले। इनकी पहचान मेरठ निवासी 27 वर्षीय सुनील ढाका निवासी निवासी ढिकौली बागपत, 22 वर्षीय पुनीत गिरि निवासी खटकी परीक्षितगढ़ और 23 वर्षीय सुधीर उज्ज्वल पुत्र सुरेश कुमार निवासी सिरसलगढ़ बिनौली बागपत के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि 22 मई की रात तीनों की हत्या कोतवाली के गुदड़ी बाजार में हाजी इजलाल कुरैशी ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर की। इजलाल की दोस्त शीबा सिरोही को हत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया गया था।
 
विज्ञापन

6 of 10
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित बोले- ऐसे हत्यारों को समाज में रहने का हक नहीं
गुदड़ी बाजार में कत्ल किए गए सुनील ढाका, सुधीर उज्ज्वल और पुनीत गिरी के हत्यारों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई तो पीड़ित परिवार के लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजन बोले कि 16 साल से दिल बहुत भारी था। आज हमारे बच्चों की आत्मा को शांति मिली। ऐसे हत्यारों को समाज में रहने का हक नहीं है। ऐसे लोग समाज से दूर आजीवन जेल में ही रहने चाहिए।
 
विज्ञापन

7 of 10
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सुनील ढाका के बड़े भाई अनिल ढाका ने कहा कि हम कोर्ट का आदेश पढ़ेंगे। इसके बाद आगे का निर्णय लेंगे। हमको कानून पर पूरा विश्वास था। पुनीत गिरि के चाचा एडवोकेट अजित गिरी ने कहा कि 16 साल से इस दिन का इंतजार था। हत्यारों को उम्रकैद मिलने से मृतकों की आत्मा कां शांति मिलेगी।
 

8 of 10
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बागपत के ढिकौली गांव निवासी 27 साल के सुनील ढाका की जब हत्या हुई तो उनकी पत्नी की गोद में छह महीने का बेटा था। आरोपियों को उम्रकैद की सजा दिए जाने के बाद सुनील की मां जगवती देवी बेटे के फोटो को गोद में लेकर रोने लगीं। भाभी बबीता की आंखें भी नम हो गईं।

 

9 of 10
गुदड़ी बाजार का वह चबूतरा, जहां हत्याकांड को अंजाम दिया गया। - फोटो : Amar ujala
22 साल का पुनीत गिरी मेरठ कॉलेज में एमए का छात्र था। वह सीताराम हॉस्टल में रहता था। पुनीत के पिता राधे किशन गिरी और माता धर्मवती देवी ने कहा कि इतने सालों बाद आज इंसाफ मिल गया।
 
विज्ञापन

10 of 10
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बागपत के सिरसलगढ़ गांव का रहने वाला 23 साल का सुधीर उज्ज्वल मेरठ कॉलेज में प्रोफेसर चाचा पूरन सिंह उज्ज्वल के पास रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। पिता सुरेश और माता सुरेशी ने कहा कि उनको कानून पर भरोसा था। आज इंसाफ मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें