फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! हमारे लाल से मिलवा दो... एक के बाद एक 'सो गए मौत की नींद', देखें तस्वीरें

Sun, 22 Jul 2018 10:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हर रोज की तरह तीनों युवक अपने घर से हंसी-खुशी काम के लिए निकले थे। लेकिन किसी को क्या मालूम था कि तीनों लाल हमेशा-हमेशा के लिए जा रहे हैं। रोते-बिलखते परिजनों ने कहा, अगर ऐसा पता होता तो हम उन्हें आज काम पर नहीं भेजते, लेकिन सच्चाई है कि कोई नहीं जानता कि कब कौन दुनिया छोड़ जाएगा।
विज्ञापन

2 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने परिजन रोते रहे और ये कहते रहे कि हमारे लाल को हमसे से मिला दो साहब! तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन

3 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में गुरुवार शाम के 4:10 बजे थे। सत्यवान उर्फ अजय, जोगेंद्र, गुड्डू और सतवीर सीवर की सफाई करने मीट प्लांट में पहुंचे। करीब 10 फीट गहरे सीवर तक जो पहुंचा, वहीं मौत की नींद सो गया।

4 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस सनसनीखेज मामले में सबसे पहले जोगेंद्र उतरा और बेहोश हो गया। तीनों साथियों ने आवाज दी। लेकिन जोगेंद्र कुछ नहीं बोला। बचाने के लिए गुड्डू गया। जोगेंद्र का गुड्डू ने हाथ पकड़ा था, तभी वह भी बेहोश होकर उसके ऊपर गिर गया। जोगेंद्र और सतवीर बार-बार आवाज देते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद अजय हिम्मत करके बोला कि सतवीर तुम रस्सा पकड़ लो, मै अंदर जाकर देखता हूं। लेकिन अजय को मालूम नहीं था कि जहरीली गैस मौत बनकर उसके इंतजार में है।
विज्ञापन

5 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अजय भी सीवर तक पहुंचा और बेहोश होकर गिर गया। फिर सतवीर भी घबरा गया। सतवीर ने तीनों के नाम लेकर आवाज दी और फिर बचाओ बचाओ कहकर चिल्लाने लगा। करीब दस मिनट बाद गार्ड आया। लोग भी आने लगे। लेकिन सीवर में कौन उतरेगा, इसको लेकर सभी में डर बैठ गया। जैसे तैसे कर पेट पर रस्सा बांधकर मीट प्लांट के दो कर्मचारी रिजवान और जलीस उतरे। दोनों कर्मचारियों ने अजय, गुड्डू और जोगेंद्र को निकाल तो दिया, लेकिन वह भी बेहोश हो गए।
विज्ञापन

6 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हाथ उठाया और गिर गए 
सतवीर ने बताया कि सीवर तक पहुंचते ही तीनों ने ऊपर हाथ उठाए थे। लेकिन कुछ बोल नहीं पाए। हाथ उठाते ही गिर गए थे। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि पैर फिसलने से गिरे है। जोगेंद्र, गुड्डू और फिर अजय के साथ ऐसा हुआ तो वह घबरा गया। तीनों साथियों को देखकर सीवर में घुसने की उसकी हिम्मत नहीं हुई। तीनों की मौत का मंजर उसने करीब से देखा है।
विज्ञापन

7 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन्हें बचा लो, बर्बाद हो गए 
यह सारा मामला सतवीर की आंखों के सामने हुआ। सतवीर चिल्लाता रहा कि उसके साथियों को बचा लो। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कर्मचारियों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उनकी मौत हो गई थी। सतवीर ने रो रोकर अपने परिजनों को बताया कि अजय, गुड्डू और जोगेंद्र की मौत हो गई। सब बर्बाद हो गया। दस हजार का ठेका भारी पड़ गया।

8 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देर रात हापुड़ रोड पर जाम, केस दर्ज 
हापुड़ रोड स्थित एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में अजय, गुड्डू और जोगेंद्र के शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी देहात व एडीएम (ई) फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और मीट प्लांट मालिक व ठेकेदार पर केस दर्ज कराने के बाद जाम खोला गया।

9 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं तीनों युवकों के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मीट प्लांट मालिक व मैनेजर की लापरवाही के चलते अजय, गुड्डू और जोगेंद्र की मौत हुई है। पहले सीवर से निकालने में देरी हुई और फिर तीनों को अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गए। परिवार वालों को भी भ्रमित किया।

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि तीनों युवकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने के अलावा उनकी तहरीर पर थाना खरखौदा में केस दर्ज किया गया है। करीब तीन घंटे तक हापुड़ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बार लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। पीड़ित परिवार की शर्त मानी गई, तब जाकर जाम खुला। तीनों युवकों के शवों का रात में पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

प्लांट मुर्गी दाने का और हो रहा कटान
तीन युवकों की मौत के मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने एसएसपी को फोन कर कहा कि मीट प्लांट मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करें। प्लांट मुर्गी दाने का बनाया हुआ और कटान पशुओं का हो रहा है। इसकी जांच गंभीरता से होनी चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें