उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को पुलिस ने सराय बहलीम स्थित याकूब और उनकी पत्नी संजीदा बेगम के छह भवनों को जब्त कर लिया। इनकी कीमत करीब 2.5 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस अब तक याकूब परिवार की 26.5 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
सीओ किठौर रूपाली राय ने बताया कि सराय बहलीम निवासी और सोनभद्र जेल में बंद याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में अवैध रूप से मीट प्लांट संचालन हो रहा था।