फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी जोड़े, मची भगदड़, देखें तस्वीरें

Sun, 23 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस के आगे हाथ जोड़ता युवक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में होटलों की अनियमितता और प्रेमी युगलों के रूकने की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने छापा मारा। यहां होटलों की खामियां तो सामने आईं ही साथ ही कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में भी पकड़े गए। छापा पड़ते ही होटल में भगदड़ मच गई और होटल मालिक भी भागते नजर आए। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
होटल में छापे के दौरान पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
भैसाली बस अड्डे के सामने स्थित होटल लाभमहल में प्रेमी जोड़ो के रुकने की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने होटल पर छापा मारा। जिसमें लाभ महल होटल में फिर से दो युगल आपत्तिजनक हालत में मिले।

 
विज्ञापन

3 of 7
होटल की तलाशी लेता पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
छापा लगते ही होटल में भगदड़ मच गई। होटल के कर्मचारी जहां पूछताछ पर बगले झांकते नजर आए वहीं होटल का मालिक वहां से फरार हो गया। वहीं पकड़े गए प्रेमी युगल पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते रहे।

 

4 of 7
होटल की तलाशी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एएसपी कैंट सतपाल सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री ने होटलों पर छापा मारा। इंस्पेक्टर के मुताबिक लाभ महल होटल में दो युगल मिले। उनकी होटल के रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी। 


 
विज्ञापन

5 of 7
होटल से पकड़ी युवतियों को थाने ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी होटल में छापा मारा गया था तब भी कई प्रेमी युगलों को पकड़ा गया था। जबकि पुलिस ने होटलों के मालिकों को चेतावनी दी थी कि दोबारा होटलों में अनियमितता और बिना एंट्री के युगल नहीं मिलने चाहिए।  

 
विज्ञापन

6 of 7
युवक को थाने ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों युगलों को थाने से उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया। इसके अलावा चार होटलों की तलाशी ली गई, जिसमें सब कुछ ठीक ठाक मिला। लाभ महल होटल के मालिक अमरजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
युवतियों को थाने ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसपी ने बताया है कि भैसाली बस अड्डे के सामने पहले भी होटलों में छापा मारा गया था। जिसमें 41 युगल पकड़े गए थे। कुछ दिनों तक होटलों में ठीक चला। लेकिन कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि होटलों में दोबारा से वही धंधा शुरू हो गया। जिसके बाद होटलों में छापा मारा गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें