पुलिस अधिकारी को वीडियो दिखाते राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
एसपी साहब वीडियो देख लो...
भाकियू नेता संजय दौराला, राजू अहलावत, दिनेश खेड़ा, इलम सिंह, योगेश शर्मा, प्रधान अयूब अली, मुबारिक खान, आरिफ, बबली सिंह, ममता शर्मा, नीलम त्यागी ने एसपी सिटी और सीओ को खूब खरी खोटी सुनाई। भाकियू नेताओं ने कहा कि वीडियो देख लो। इंस्पेक्टर और पूरी पुलिस की गुंडागर्दी पता चल जाएगी। रात में मकान के विवाद में दबिश क्यों दी गई। कैमरे की डीवीआर भी इंस्पेक्टर निकालकर ले गये। तीन बार राकेश टिकैत के फोन के बाद भी पुलिस ने पीटा।