फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का कहर: रोते-बिलखते हुए बोले मासूम, पापा नहीं रहे, अब हमारा क्या होगा, उजड़ गए आठ परिवार, तस्वीरें

Tue, 27 Apr 2021 11:26 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में शराब कांड से संबंधित फोटो। - फोटो : amar ujala
मेरठ में पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग सहित सरकारी तंत्र की लापरवाही और शराब की लत ने एक बार फिर से कई परिवारों को उजाड़ दिया। शराब से लगातार मौतें होने के बावजूद जांच टीमें अपने बचाव में ही जुटी रहीं। वहीं, गांव में नौ लोगों की मौत के बाद हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कई लोगों की जिंदगी अब तक खतरे में है। सवाल यही उठ रहा है कि इतने लोगों की जिंदगी को मौत बांटने का जिम्मेदार कौन है। पंचायत चुनाव में शराब बांटने वाले प्रत्याशी और समर्थक या फिर अवैध शराब के खेल को संरक्षण देने वाले पुलिस प्रशासन के अफसर।
विज्ञापन

2 of 7
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
गांव में इस घटना के बाद बच्चों से पिता का साया छीन गया तो कुछ परिवारों से रोजी रोटी की उम्मीद छिन गई। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। नीरज के परिवार में चार और तीन साल के बेटों के अलावा एक साल की बेटी भी है। वहीं, कपिल की बड़ी बेटी तनिष्का चौथी कक्षा की छात्रा है। छोटी बेटी छवि कक्षा एक में पढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 7
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
‘पापा नहीं रहे, अब हमारा क्या होगा’
कपिल की बेटी तनिष्का बिलखते हुए बोल रही थी-पापा नहीं रहे, अब हमारा क्या होगा। दीपक के तीन बच्चे हैं। इसमें आलोक, वंशिका और हैप्पी शामिल हैं। शराब के नशे ने चार महिलाओं का सुहाग छीन लिया। इनमें प्रीति पत्नी नीरज, मोनी पत्नी कपिल, सोना पत्नी बिजेंद्र और रूबी पत्नी दीपक शामिल हैं।

4 of 7
अंतिम संस्कार करते गांव के लोग। - फोटो : amar ujala
पुलिस के दबाव में रहे पीड़ित परिवार
बताया जा रहा है कि पुलिस के दबाव में सोमवार शाम तक कुछ परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम ही शवों का संस्कार करा दिया। हालांकि एक परिवार ने चुनाव में बंटी शराब पीने से हालत बिगड़ने की बात का जिक्र किया। तमाम दावों के बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें अवैध शराब बांटने पर लगाम नहीं लगा पाईं। इससे पहले मीरपुर जखेड़ा और महल गांव में ऐसी घटनाएं हुईं, लेकिन ‘बिसरा जांच’ की आड़ में मामले दबा दिए गए।
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
इन मौतों से आज तक नहीं उठा पर्दा

केस - 1
जानी ब्लॉक के मीरपुर जखेड़ा में गत वर्ष इसी तरह 9 सितंबर को शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई। इस मामले में भी पुलिस और आबकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि न होने का हवाला देकर खुद को क्लीन चिट दी। बिसरा जांच के लिए भेजा। लेकिन रिपोर्ट का अता पता नहीं।
विज्ञापन

6 of 7
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
केस - 2
रोहटा के डूंगर गांव में गत वर्ष 19 जुलाई को अवैध शराब से कई लोगों की मौत हुई, जिसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग पर सवाल उठने लगे। कई दिन की उठापटक के बीच बिसरा जांच के लिए भेजे जाने का हवाला देकर प्रशासन ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मामले की जानकारी देती महिला। - फोटो : amar ujala
मृतकों की सूची
- नीरज पुत्र नत्थू सिंह
- कपिल पुत्र विजयपाल
- बिजेंद्र पुत्र स्व. रामजीलाल
- दीपक पुत्र स्व. बिजेंद्र
- 40 वर्षीय मनवीर पुत्र स्व. राजपाल (अविवाहित)
- 35 वर्षीय रकम सिंह पुत्र इकराम
- 32 वर्षीय ब्रजभूषण पुत्र हरपाल
- 34 वर्षीय बॉबी पुत्र शेर सिंह
- 32 वर्षीय सुमित पुत्र भगवत

ये भी पढ़ें-

मेरठ में बड़ा संकट: केएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नौ मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

कोरोना पर वार: व्यापारियों का बड़ा फैसला, मेरठ में रहेगी 10 दिन की बंदी, पढ़िए पूरा अपडेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें