फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार मामला: भाजपा नेता का नाम आया सामने, पढ़िए क्या है पूरा अपडेट

Tue, 18 Aug 2020 04:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में पनप रहे नशे और अश्लीलता के माहौल में भाजपाइयों के जुड़ने की खबर ने संघ और भाजपा परिवार को सतर्क कर दिया है। वहीं, भाजपा के एक नेता द्वारा लेवल अप हुक्का बार मामले में नौचंदी थाने से तीन आरोपी छुड़ाए गए थे। मामला चर्चाओं में आने पर भाजपा ने अब इसे अपने एजेंडे में शामिल कर लिया है। जिस पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन पर न केवल दबाव बनाया जाएगा, बल्कि इसे संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
गिरफ्तार किए गए युवक - फोटो : अमर उजाला
डग आउट कैफे में हुक्का बार का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि स्वतंत्रता दिवस के दिन शास्त्रीनगर में सुपर मार्केट में एक और हुक्का बार संचालित होने और शराब पार्टी होने का खुलासा हुआ। इस पूरे मामले में भाजपा के कुछ छुटभैय्या नेताओं का संरक्षण ही नहीं बल्कि हिस्सेदारी होने की बात भी सामने आ रही है। जब यह बात मीडिया में सार्वजनिक हुई तो भाजपा और संघ परिवार दोनों ही हरकत में आ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस पर शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की जिस बिल्डिंग में शराब पार्टी चल रही थी, उससे कुछ भाजपाइयों के नाम जुड़े हैं। इनमें एक तो युवा व्यापार संघ का नेता भी है। इस युवा व्यापारी नेता को शहर के एक चर्चित व्यापारी नेता का पूरा संरक्षण प्राप्त है। यही नहीं, स्वतंत्रता दिवस को जब नौचंदी पुलिस ने लेवल अप कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार और शराब पार्टी में छापा मारा तो भाजपा के ही एक युवा जनप्रतिनिधि ने नौचंदी थाने में फोन कर तीन लोगों को छुड़ाया। इस पूरे मामले पर संघ और भाजपा परिवार गंभीर हो गया है। 

4 of 6
आपत्तिजनक सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सूत्रों के अनुसार यह सब एक साजिश के तहत हो रहा है। जिसमें भाजपा सरकार को बदनाम करने की मंशा के तहत यह सब किया जा रहा है। लेकिन अब इसी मुद्दे पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाते हुए इन्हें न केवल बंद कराया जाएगा, बल्कि कड़ी कार्रवाई भी कराई जाएगी।  
विज्ञापन

5 of 6
भाजपा विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
मामला बहुत गंभीर
डग आउट और अब स्वतंत्रता दिवस पर जो मामला सामने आया है, वह बहुत ही गंभीर है। हमारी संस्कृति इसे स्वीकार नहीं करती है। इस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस पर गंभीर होकर कार्रवाई करें, नहीं तो हम खुद भी ऐसे काले धंधों को बंद कराना जानते हैं। - ठा. संगीत सोम, सरधना विधायक 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोबाइल फोन बरामद हुए - फोटो : अमर उजाला
एडीजी से मिलेंगे
हुक्का बार को लेकर पार्टी इस समय पूरी तरह गंभीर है। इस मामले में एडीजी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी और पार्टी नेतृत्व को भी अवगत कराया जाएगा। क्योंकि जिस तरह अचानक ये मामले सामने आ रहे हैं, वह पूरी तरह से सरकार को बदनाम करने की साजिश लगती है। - मुकेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष भाजपा

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें