आत्महत्या मामला।
- फोटो : suicide meerut, meerut news,
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले नितिन के पिता ने भी मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। श्रद्धापुरी फेज-2 ई 86 निवासी नरेश के मकान में दिल्ली निवासी नितिन अपने पिता राजपाल (60 वर्ष) के साथ किराये पर रहता था। दो दिन पहले नितिन ने डिप्रेशन के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिस कारण नितिन की मौत हो गई थी।
ये था मामला
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेस-2 में रविवार को एक युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी थी। उसके पिता मकान में ही संदिग्ध हालत में पड़े मिले थे। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पता चला है कि युवक का पत्नी से विवाद रहता था और दो दिन पहले ही उसने पत्नी को तलाक दिया था।