किसानों की मांगों को लेकर मेरठ में कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में भाकियू की महापंचायत चल रही है। महापंचायत में आसपास के जिलों से किसान पहुंचे हैं। खास बात है कि आज शहर किसानों के नारों से गूंज उठा है। इस दौरान महापंचायत में पहुंच रहे किसानों के अनोखे अंदाज भी देखने को मिले।
बताया गया कि ज्यादातर किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे बजाते हुए आ रहे हैं। वहीं सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
किसान।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सुरक्षा के मद्देनजर कमिश्नरी चौराहे से आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कमिश्नरी चौराहे को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। इन रास्तों पर आम आदमी के लिए पूरी तरह से नाकाबंदी है।
विज्ञापन
3 of 7
किसान।
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि भाकियू की महापंचायत के चलते ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
4 of 7
किसान।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, चौधरी राकेश टिकैत भी मेरठ पहुंच चुके हैं। वहीं राकेश टिकैत के मेरठ पहुंचते ही किसानों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
किसान।
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने कमिश्नरी पर किया कब्जा
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता और किसानों ने कमिश्नरी चौराहे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसानों की महापंचायत में धीरे-धीरे संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
6 of 7
महापंचायत।
- फोटो : अमर उजाला
किसान रणसिंघा के साथ जोश बढ़ाते नजर आ रहे हैं, तो कुछ किसान ट्रैक्टर के बने बुलडोजर पर सवार होकर महापंचायत में पहुंचे।
पुलिस ने सभी रास्तों पर नाकाबंदी की
पुलिस ने कमिश्नरी चौराहे पर आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर रखी है। किसानों को छोड़कर आम जनता के लिए रास्ते पूरी बंद कर रखे हैं।