फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला की हत्या का खुलासा, पति निकला कातिल, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह

Fri, 04 Sep 2020 06:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में दो दिन से लापता महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गंग नहर में फेंक दिया था। हत्यारोपी पति की निशानदेही पर पुलिस शव की तलाश कर रही है। इस दौरान मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि अभी तक शव का सुराग नहीं लग सका। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
शव की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सुभाष निवासी हबीबपुर सीकरी थाना फुगाना ने बताया कि उसने अपनी पुत्री नेहा की शादी करीब साढ़े चार साल पूर्व रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी कमल उर्फ जौनी पुत्र छोटन के साथ की थी। कमल तभी से ही उसकी बेटी से अतिरिक्त दहेज और बाइक की मांग कर रहा था। दहेज की मांग को लेकर वह नेहा के साथ मारपीट भी करता था। 
विज्ञापन

3 of 5
मामले की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार सुबह फुलत निवासी सुशील ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी पुत्री नेहा रात से लापता है। इसके बाद वह परिजन सहित अगले दिन रतनपुरी थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी बेटी नेहा के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने नेहा के पति कमल को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में गहनता के साथ पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी पति कमल ने सच कबूल किया। 

4 of 5
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को बताया कि उसने नेहा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गद्दे के कवर में लपेटकर हाइवे के ऊपर से गंग नहर में फेंक दिया था। पति कमल की निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंग नहर में नेहा के शव की काफी तलाश की। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें