फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! नहीं चली नकल, तो कॉपियों में लिख डाली शायरी, देखिए तस्वीरें

Fri, 30 Mar 2018 11:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कॉपी में शायरी लिखी - फोटो : अमर उजाला
ये पंक्तियां किसी शायरी की किताब में नहीं, बल्कि यूपी बोर्ड 12वीं की रसायन विज्ञान द्वितीय की कॉपी में लिखी मिली हैं। परीक्षा में सख्ती के चलते इस बार कमजोर छात्रों ने कॉपियां शायरी और बेतुकी कहानियों से ही भरी हैं। मेरठ में राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन में लगे शिक्षक ने इस कॉपी पर शून्य दिया है। पहले भी ऐसी कई कॉपियां परीक्षकों को मिल चुकी हैं।

हंसी चेहरे पर होती है, जुदा गम होता है,
पेपर वही देता है, जिसके बाजुओं में दम होता है।
ये खेल नहीं है बच्चों का,
तेल निकल जाता है अच्छे-अच्छों का।
विज्ञापन

2 of 7
कॉपी में शायरी लिखी - फोटो : अमर उजाला
कॉपियों में इस तरह के शेर भी लिखे मिले हैं। 

‘ना कर तकदीर का शिकवा, मुकद्दर आजमाता जा, 
मिलेगी खुद ब खुद मंजिल, बस कदम आगे बढ़ाते जा।’ 
‘मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है, जिंदगी के हर कदम पर इम्तिहान होता है, 
भाग जाने वाले को कुछ नहीं मिलता, लड़ने वालों के कदमों में सारा जहान होता है।’
विज्ञापन

3 of 7
कॉपी चेक करती अध्यापिका - फोटो : अमर उजाला
ये उत्तर पुस्तिकाएं यूपी बोर्ड के तहत होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का हाल भी बयां कर रही हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई में किस कदर कमी आ चुकी है। यही वजह है कि इस बार यूपी बोर्ड के रिजल्ट में काफी गिरावट रहने की आशंका है।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, काफी परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने कॉपियां ही खाली छोड़ी हुई हैं। इसके अलावा कुछ ने सिर्फ सवाल ही उतार दिए हैं। बहुत से विद्यार्थियों ने कॉपियां भरने के लिए जो मन में आया वह सब लिख दिया है। इस बार मेरठ में 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी तो ऐसे भी रहे, जिन्होंने हिंदी की ही परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

सर जी, योगी जी बहुत सख्ती किए थे, पास कर देना 

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस तरह की भाषा भी कॉपियों में लिखी मिली है। सर प्लीज पास कर देना, एक नंबर की नकल नहीं हुई है। बहुत सख्ती थी सर, योगी जी बहुत सख्ती किए थे। पासिंग नंबर दे देना, जो लिखा हूं अपने से लिखा हूं। मैं आपका बच्चा हूं। कुछ तो दे देना सर जी, नहीं तो जान देना पड़ेगा सर। इसमें भी तमाम शाब्दिक अशुद्धियां हैं।
विज्ञापन

नकल पर नकेल  

6 of 7
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार का कहना है कि नकल पर सख्ती के कारण इस बार इस तरह की काफी कॉपियां निकल रही हैं। नकल विहीन परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर  ब्योरा 

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शासन के निर्देश पर परीक्षा में अनुपस्थित रहे (एए) और नकल में पकड़े गए (यूएफएम) परीक्षार्थियों के अनुक्रमांकों एवं विषयों को ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड कराया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें