फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी पहली बार करेगा मेरठ का लाल, ऐसे मिली बड़ी उपलब्धि

Mon, 10 Jun 2019 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट में मेरठ शहर के खिलाड़ियों को बड़ी कामयाबी मिली है। अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में मेरठ के दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियम गर्ग और समीर रिजवी, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी का चयन हुआ है। खास बात यह है कि परीक्षितगढ़ निवासी प्रियम गर्ग टीम की बागडोर संभालेंगे। उनके कोच संजय रस्तोगी ने बताया पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का कोई खिलाड़ी टीम की कप्तानी करेगा। भारतीय टीम में यूपी के चार खिलाड़ियों में से तीन मेरठ के हैं। खेल विशेषज्ञों की मानें तो यह बड़ी उपलब्धि है।  

 
विज्ञापन

2 of 6
प्रियम गर्ग, पूर्णांक त्यागी और समीर रिजवी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से तीन खिलाड़ियों का चयन 
क्रिकेट में मेरठ ने भुवी, प्रवीण कुमार और कर्ण शर्मा जैसे कई स्टार क्रिकेटर दिए हैं। अब इस फेहरिस्त में 18 वर्षीय प्रियम गर्ग, 18 वर्षीय पूर्णांक त्यागी और 16 वर्षीय समीर रिजवी के नाम भी जुड़ गए हैं। देश की छह टीमें बनाकर सूरत में आयोजित मैचों में मेरठ के तीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इंग्लैंड में जुलाई से होने वाली त्रिकोणीय सिरीज के लिए रविवार शाम बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर टीम की सूची जारी की। 

इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, बांग्लादेश और भारतीय टीम हिस्सा लेंगी। जिसमें परीक्षितगढ़ निवासी बल्लेबाज प्रियम गर्ग को कप्तान बनाया गया है। प्रियम रणजी सहित अन्य टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिता नरेश गर्ग, माता कुसुम देवी सहित उनके चार बहन भाइयों में खुशी की लहर है। अमर उजाला से खुशी जाहिर करते हुए प्रियम ने बताया कि वे घर पर ही हैं। इस सफलता में परिवार और कोच संजय रस्तोगी ने बेहद प्यार दिया।
विज्ञापन

3 of 6
परिवार के साथ तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी बायें से तीसरे नंबर पर। - फोटो : अमर उजाला
परिवार में जश्न का माहौल
सोमदत्त विहार निवासी पूर्णांक त्यागी के चयन से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। पूर्णांक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। कूच विहार ट्रॉफी सहित सूरत में पूर्णांक ने शानदार गेंदबाजी की। उनकी तेज गेंदबाजी ने अच्छे अच्छे बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाये। अब उनका चयन अंडर-19 भारतीय टीम के लिए हुआ है। पूर्णांक और प्रियम गर्ग अपने आवास पर ही हैं। उन्होंने फोन पर अमर उजाला से बातचीत कर चयन होने पर खुशी व्यक्त की। पूर्णांक के पिता एडवोकेट अरुण त्यागी, माता पूनम त्यागी, भाई विशेषांक त्यागी, बहन अनुपम त्यागी, लिपी त्यागी, बहनोई नवीन जायसवाल, भाभी नवज्योति, दादी मीना त्यागी ने खुशी व्यक्त की।

4 of 6
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
सीनियर टीम में जगह बनाई
लालकुर्ती निवासी समीर रिजवी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ी होते हुए उन्होंने सीनियर टीम में रहते हुए कई बार बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कूच विहार ट्रॉफी में एक दिन में 280 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें इसका इनाम मिल गया है। पिता हसीन रिजवी पेशे से कांट्रेक्टर हैं। तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। समीर के कोच तनकीब अख्तर ने खुशी व्यक्त की। कहा 16 वर्षीय समीर रिजवी में प्रतिभा भरी है। उनके चयन के बाद पूरे परिवार में जबरदस्त उत्साह है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
युद्धवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी से चार खिलाड़ियों का चयन बड़ी उपलब्धि : युद्धवीर सिंह
यूपीसीए सचिव डॉ. युद्धवीर सिंह ने अंडर-19 भारतीय टीम में यूपी के चार खिलाड़ियों के चयन को बड़ी उपलब्धि बताया। कहा यूपी के चार खिलाड़ियों का खेल पिछले कई सालों से बेहतरीन था। उम्मीद थी कि इन खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 टीम के लिये जरूर होगा। अंडर-19 टीम में अच्छा प्रदर्शन टीम इंडिया में दस्तक देने के लिये बेहद अहम है। खास बात है यूपी के मेरठ निवासी प्रियम गर्ग को टीम की कप्तानी मिली है। जबकि दायें हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी, तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी और मुरादाबाद के विकेट कीपर और बल्लेबाज ध्रुव जुयाल टीम का हिस्सा होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल द्रविड़ के साथ प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान ने मेरठ के तीन खिलाड़ियों को अंडर-19 भारतीय टीम में चयन को लेकर खिलाड़ियों की कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दिन हमारे जीवन के लिये नहीं हो सकता है। मेरठ ने पहले भी स्टार क्रिकेटर दिए हैं। मेरठ सहित पश्चिमी उप्र में क्रिकेट प्रतिभा की कमी नहीं है। जिसको लेकर यूपीसीए पूरे प्रदेश में क्रिकेट को लेकर अहम भूमिका निभा रहा है। कोच संजय रस्तोगी, एमडीसीए कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच तनकीब अख्तर, कोच अतहर अली ने इन खिलाड़ियों के चयन होने पर खुशी जताई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें