फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे शामली के दो लाल, एक साल बाद कुछ ऐसा है परिजनों का हाल, तस्वीरें

Fri, 14 Feb 2020 04:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला
आज से ठीक एक साल पूर्व जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में जनपद शामली के दो जवान प्रदीप कुमार और अमित कोरी शहीद हुए थे। शहीद हुए जवानों की शुक्रवार को पहली पुण्य तिथि मनाई गई। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
शहीद अमित के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
शहीद के परिजनों में अपने लाडलों को खोने का गम तो है, लेकिन देश के लिए बलिदान होने का गर्व उनके चेहरों पर झलकता है। शहीद के परिजनों का कहना है कि सरकार की तरफ से दी मदद से संतुष्ट हैं, मगर अन्य संस्थाओं और समाज से मिली सहायता राशि पर सरकार इनकम टैक्स ले रही है, ये क्या उचित है।
विज्ञापन

3 of 7
शहीद अमित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी अमित कोरी और कस्बा बनत निवासी प्रदीप कुमार 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे। उनकी शहादत को लेकर लोग गम में डूब गए थे, लेकिन साथ ही इस बात को लेकर गर्व था कि जनपद के दो लाडलों ने भी देश के लिए बलिदान दिया।

4 of 7
प्रदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पहली पुण्यतिथि पर शहीद अमित कोरी के कुड़ाना रोड स्थित आवास पर सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा और श्रद्धांजलि दी जाएगी। कस्बा बनत निवासी दिनेश कुमार, ओम सिंह और अंकित ने कहा कि देश के वीर सपूतों को वे नमन करते है। जिले के दो जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

5 of 7
अमित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटे को याद कर भावुक हुई मां
शहीद अमित कोरी की मां उर्मिला बेटे को याद कर भावुक हो गईं। बोली, बेटा उन्हें छोड़कर हमेशा के लिए चला गया। आज एक साल हो गया है। बेटे के जाने का गम जिंदगी भर रहेगा, लेकिन उनका बेटा देश के काम आया, यह उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

6 of 7
शहीद प्रदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने देश के लिए दिया बलिदान 
कस्बा बनत निवासी शहीद प्रदीप कुमार के पिता जगदीश प्रजापति ने कहा कि शासन-प्रशासन की तरफ से मिली मदद से वह संतुष्ट हैं, लेकिन अन्य संस्थाओं या समाज के लोगों ने जो सहायता राशि दी है, उस पर सरकार इनकम टैक्स ले रही है। जवान की शहादत पर टैक्स कहां का सम्मान है। मां सुलेनता ने प्रदीप को याद करते हुए कहा कि उन्हें बेटे को खोने का गम तो ताउम्र रहेगा, लेकिन गर्व की बात ये है कि बेटे ने देश के लिए बलिदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शामली के बनत करौड़ी मार्ग पर शहीद प्रदीप के नाम से निर्माणाधीन गेट - फोटो : अमर उजाला
पूरी हुई सरकार की घोषणाएं : सोहनपाल
कुडाना रोड शामली निवासी शहीद अमित कोरी के पिता सोहनपाल सिंह ने बताया कि सरकार ने मदद के लिए जो घोषणाएं की थी, वे सब पूरी हुई हैं। आर्थिक मदद और शहीद के एक भाई सुनील को सरकारी नौकरी मिल गई है। शहीद के नाम पर मार्ग का नाम रखने की प्रक्रिया चल रही है। स्मारक का भी निर्माण कार्य चल रहा है। अगले महीने 23 मार्च को शहीद स्मारक का लोकार्पण होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें