फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ENCOUNTER : दो इनामी बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, एक का भेजा उड़ाया

Fri, 04 Aug 2017 02:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली, आनंद प्रकाश
1 of 4
मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों नौशाद उर्फ डैनी और उसके साथी सरवर को मार गिराया। इस दौरान एसओ झिंझाना सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। नौशाद पर शामली में 15 हजार और हरियाणा में करनाल पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सरवर पर भी पांच हजार रुपये का इनाम था। करनाल में गैंगवार में हुई तीन लोगों की हत्या और कैराना में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में नौशाद वांछित था।

2 of 4
मुठभेड़ में घायल दरोगा संदीप बालियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार सुबह करीब 4:15 बजे भूरा गांव के कब्रिस्तान के सामने यह मुठभेड़ हुई। इन दोनों बदमाशों के गांव में होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच, कोतवाली कैराना और थाना झिंझाना पुलिस ने घेराबंदी की थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरु कर दी। करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ में भूरा गांव निवासी नौशाद उर्फ डैनी और उसका साथी सरवर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को झिंझाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया।

3 of 4
मुठभेड़ में घायल एसओ झिंझाना भगवत सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस मुठभेड़ में झिंझाना थानाध्यक्ष भगवत सिंह, एसएसआई संदीप बालियान, उपनिरीक्षक आदेश कुमार, स्वाट टीम के कांस्टेबल राजू त्यागी और आशीष कुमार भी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने मीडिया को बताया कि नौशाद गत वर्ष छह दिसंबर को करनाल के ब्रह्मानंद चौक पर हुई गैंगवार में शामिल था। इस घटना में करनाल के कप्तान गैंग ने विरोधी गैंग के राजेश, नरेश पहलवान और गुलाब निवासी बस्तली करनाल की हत्या कर दी गई थी। नौशाद इस घटना में कप्तान गैंग के साथ था। इसके खिलाफ शामली में लूट और रंगदारी मांगने सहित कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरवर के खिलाफ लूट और अन्य वारदातों के सात आपराधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन

4 of 4
सीएचसी के बाहर लोगों की भीड़
नौशाद के पास से बरामद हथियार : एक डबल बैरल बंदूक 12 बोर, एक पिस्टल 32 बोर, 12 कारतूस 32 बोर, 10 खोखे 32 बोर, 14  कारतूस 12 बोर, 06 खोखे 12 बोर।
सरवर से बरामद हथियार : एक पिस्टल 32 बोर, 08  करतूस 32 बोर, 04 खोखे 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, 15 कारतूस 315 बोर, 05 खोखे 315 बोर।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
Next
AU ऐप में पढ़ें