फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Pics: वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 9 लोगों की मौत, तीन घायल

Wed, 11 Apr 2018 11:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 9
शामली में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन घायलों का मेरठ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो परिवार वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। देखिए हादसे की तस्वीरें...

2 of 9
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना थाना क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब दो परिवार स्कार्पियो गाड़ी से वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। यहां मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एक स्कार्पियो और ट्रक की भयंकर टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कार में सवार लोग इधर-उधर बिखर गए और मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई।

3 of 9
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया, जहां उपचार के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया। अभी तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

4 of 9
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
यह हादसा उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुआ। झिंझाना थाना इलाके में मेरठ करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा के पास ट्रक और स्कार्पियो की भीषण टक्कर हो गई।

5 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में स्कार्पियो सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार सभी मेरठ के फजलपुर और पल्लवपुरम के रहने वाले हैं, यह सभी वैष्णो देवी की यात्रा करके करनाल होते हुए मेरठ लौट रहे थे।

7 of 9
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम थाना क्षेत्र में पल्लवपुरम के रहने वाले घायल राजेंद्र ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त का परिवार भी साथ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

8 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उधर, सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा कैस हुआ। अगली स्लाइड में देखिए हादसे में मरने वालों की लिस्ट...
विज्ञापन

9 of 9
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
हादसे में नौ लोगों की मौत 
1. प्रेमवती पत्नी रमेश पल्लवपुरम 
2. संगीता पत्नी राजेन्द्र पल्लवपुरम
3. हनी पुत्र राजेन्द्र पल्लवपुरम
4. नीतू पत्नी जयकिशन फाजलपुर 
5. सावित्री पत्नी बलवंत सिंह फाजलपुर 
6. जयदेव पुत्र रतन सिंह फाजलपुर 
7. जयराम तेवतिया रोहटा रोड 

मेरठ के अस्पताल में मरने वाले 
8. निधि पत्नी जयकिशन फाजलपुर 
9. जयकिशन पुत्र रतन सिंह फाजलपुर

घायल अस्पताल में भर्ती
अभी राजेन्द्र, ओम तथा अपर्णा मेरठ के अस्पताल में भर्ती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
Next
AU ऐप में पढ़ें