फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली मर्डर: पूरे परिवार का खात्मा करने वाला हत्यारोपी हिमांशु गिरफ्तार, अब तक हुए ये खुलासे 

Wed, 01 Jan 2020 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला
शामली में भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी हत्या कर बेटे भागवत को लेकर फरार हत्यारोपी हिमांशु को पानीपत पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 12 बजे पानीपत टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

2 of 5
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शामली पुलिस की ओर से भागवत के अगवा होने और हत्या आरोपी के कार लेकर भागने की सूचना पानीपत पुलिस को वीटी के जरिए दी गई थी। पानीपत पुलिस को रात में टोल प्लाजा के पास कार में आग लगने की सूचना मिली थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां जलती कार के पास हत्यारोपी हिमांशु खड़ा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
गायक अजय पाठक व बेटे का फोटो - फोटो : अमर उजाला
शामली पुलिस की ओर से बताई गई कार का संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई, तब भजन गायक अजय पाठक के बेटे का शव कार के अंदर जलता पाया गया। पुलिस ने शामली पुलिस को सूचना दी और रात करीब डेढ़ बजे हत्या आरोपी हिमांशु को शामली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। भागवत के शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया।

 

4 of 5
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह भागवत के फूफा सदर थाना पुलिस के पास पहुंचे, जहां से उसे सिविल अस्पताल ले जा गया। सिविल अस्पताल में बर्न का पोस्टमार्टम करने का एक्सपर्ट नही होने से पोस्टमार्टम नही हो सका। एक्सपर्ट की मां बीमार बताई गई है और वह छुट्टी पर चल रहा है। अब भागवत के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमॉर्टम नही होने पर परिजन शामली लौट गए, जहां उन्हें अजय, उनकी पत्नी और बेटी का अंतिम संस्कार करना है, गुरुवार को परिजन फिर से पानीपत पहुंचेंगे। वहीं, पानीपत पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी  हिमांशु ने भजन गायक अजय और उनके परिवार की हत्या की वारदात को कुबूल कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें