फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS कार्यकर्ताओं ने निकाली 183 फीट लंबी तिरंगा यात्रा, देखिए तस्वीरें

Mon, 11 Dec 2017 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
आरएसएस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
क्रांतिधरा मेरठ में रविवार को हो रहे 'भूमि पूजन' के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 20 हजार कार्यकर्ता जुटे हैं। इस दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं ने 183 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इस भूमि पूजन को संघ परिवार राष्ट्रोदय कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के रूप में लेकर चल रहा है। जिस कारण भूमि पूजन में महानगर सहित मेरठ प्रांत के तहत आने वाले तीन मंडलों के 14 जनपदों से 20 हजार स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। इन कार्यकर्ताओं को संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे होगा भूमि पूजन यज्ञ

2 of 5
आरएसएस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार एक्सटेंशन की खाली जमीन पर 1300 मीटर लंबे और 900 मीटर चौड़े खाली मैदान में राष्ट्रोदय कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम स्थल के लिए रविवार (आज) को भूमि पूजन होना है। 
विज्ञापन

3 of 5
आरएसएस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन कार्यक्रम में मेरठ महानगर से करीब 8 हजार स्वयं सेवकों के साथ ही मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल के तहत आने वाले 14 जनपदों से भी स्वयं सेवक आये। लेकिन भूमि पूजन में सिर्फ शाखाओं के मुख्य शिक्षक स्तर तक के स्वयंसेवकोें को ही आमंत्रित किया गया है, जिनकी संख्या करीब 12 हजार होगी। ऐसे में इस भूमि पूजन कार्यक्रम में संघ के पूर्ण गणवेश के साथ रविवार को 20 हजार स्वयं सेवक मौजूद रहेंगे।

महानगर के स्वयं सेवक लाएंगे रोटी

4 of 5
आरएसएस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। इसमें समरसता कायम रखने के लिए महानगर के सभी 8 हजार स्वयं सेवकों से अपने साथ 15-15 रोटी या परांठे या 21 पूरी लाने का निर्देश दिया गया है। सब्जी भूमि पूजन स्थल पर ही बनेगी। इन रोटियों को एकत्र कर सभी को सामूहिक भोज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेवक लगे हैं व्यवस्था में

5 of 5
आरएसएस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन की तैयारी में शुक्रवार को मजदूरों और मशीनरी के साथ स्वयंसेवक भी श्रमदान कर रहे हैं। स्वयं सेवकों के लिए मैदान में बैठने की व्यवस्था के साथ ही भोजन आदि की तमाम व्यवस्था में रात दिन स्वयंसेवकों की टीम जुटी है। जिसमें करीब 250 स्वयंसेवक हर वक्त मौजूद रहते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें