फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले के टॉपर्स सम्मानित, देखें तस्वीरें

Fri, 27 Jul 2018 12:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
टॉपर्स को सम्मानित करते डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षाओं में टॉप कर जिला, देश और प्रदेश में मेरठ का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से केएल इंटरेनशनल स्कूल सोमदत्त विहार में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। सम्मान पाकर मेधावियों का उत्साह दोगुना हो गया।
विज्ञापन

2 of 9
डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी राजेश पांडेय - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनिल ढींगरा व एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने किया। केएल इंटरनेशनल स्कूल के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना व मैनेजर मनमीत खुराना, हरनीत खुराना ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व कथक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। आयोजन में मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी मेधावियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। हर वर्ष राज्य स्तर पर टॉपर्स को सम्मानित करने के बाद इस वर्ष से जिला स्तर पर भी मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

3 of 9
टॉपर्स को सम्मानित करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई के मेधावी 
सीबीएसई 10वीं में उत्कर्ष सिंह आर्मी पब्लिक स्कूल, दयावती मोदी एकेडमी के उमंग बालियान, अनुष्का, शिवांगी अहलावत, स्नेहा अग्रवाल ट्रांसलेम एकेडमी गंगानगर, झलक सेंट जोंस स्कूल, अभिषेक भारती डीपीएम बहसूमा, केएल इंटरनेशनल स्कूल की खुशी अग्रवाल, लावण्या राज, फलित सिजारिया, दीवान पब्लिक स्कूल की सौम्या अग्रवाल, अन्वित अग्रवाल, आकर्ष मित्तल, वानी बंसल, मोहम्मद उमैर अंसारी, गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर की इशा नेगी, कशिश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सीबीएसई 12वीं में केएल की रितिका, आयुषी भसीन, विपुल त्यागी, आस्था बंसल, वेदांशी केला, दीवान पब्लिक स्कूल की इशिता मित्रा, अक्षज बंसल, अतिथि चौधरी, क्षितिज पुंडीर जेपी एकेडमी, गार्गी गर्ल्स की माही पंचाल, इशिता वरुण, स्वरांजलि वरुण, देवेश पालीवाल डीएमए को सम्मानित किया गया।

4 of 9
टॉपर्स को सम्मानित करते डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला
आईसीएसई के होनहार
आईसीएसई दसवीं में सोफिया की प्रशस्ति सराफ, वंशिता गर्ग, भव्य सिंघल सेंट मेरीज एकेडमी, वृंदा तेवतिया, अदम्य, वंशिका, कार्तिकेय सिंघल व वर्तिका वशिष्ठ सेंट थॉमस स्कूल को सम्मानित किया गया। आईएससी में सोफिया की देव्यांशी त्यागी, मान्या, शैली जैन, वृंदा अग्रवाल सेंट थॉमस स्कूल, भव्य सिंघल सेंट मेरीज एकेडमी व विदुर अग्रवाल सेंट थॉमस को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

5 of 9
डीएम के साथ सेल्फी लेते छात्र - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड के टॉपर
यूपी बोर्ड 10वीं में नेहा गुप्ता सरस्वती ज्ञान मंदिर प्रताप नगर, शालू जिंदल आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज, अनुज कुमार बालेराम ब्रजभूषण शास्त्रीनगर, आदित्य कुंडू स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रिठानी, विकास व रोशन, हर्ष शर्मा राजेश पायलट इंटर कॉलेज, पल्लवी सरस्वती विद्या मंदिर मवाना, अर्णिमा गोयल संस्कार एके डमी इंटर कॉलेज मवाना, आनंद कुमार स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रिझानी, हिमांशु धामा एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना, केके  इंटर कॉलेज के अनुज पाल, पवन, भारत सैनी, विकास पवार महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज एवं हर्षिता सुरेशी देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर सम्मानित किया गया। 12वीं में सुशांत सिंह एएस इंटर कॉलेज मवाना, सौम्या मित्तल गंगानगर, राहुल सर्वोदय इंटर कॉलेज लावड़, आकाश कुमार जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़, अमन भारती एसडी इंटर कॉलेज सदर, फरहीन एसडीएस इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट, तुलसी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़, अभिषेक वर्मा बाल विद्यामंदिर दौराला, तरुण धीरेन सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर, शुकुन चौधरी इदरीश मेमोरियल इंटर कॉलेज किठौर, आशीष रस्तोगी केके इंटर, विकास कुमार व अभिषेक केके इंटर कॉलेज को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 of 9
एसएसपी से सफलता का राज पूछते छात्र - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी से पूछा सफलता का राज
आयोजन में छात्राओं ने एसएसपी राजेश पांडेय से उनके स्कूली दिनों के अनुभव पूछे। दसवीं कक्षा की टॉपर छात्राएं मंच पर जाकर पूछा कि सर आपने पुलिस ऑफिसर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ाई की थी? आपने बोर्ड परीक्षा में कैसे सफलता हासिल की। एसएसपी ने बेहद सरल शब्दों में छात्राओं के सवालों का जवाब दिया। कहा मैंने जीवन में हर कदम पर एक लक्ष्य तय करता था। उसे पूरा करने के लिए खूब मेहनत करता था, जब वो गोल पूरा हो जाता तो नया लक्ष्य तय करके मेहनत करता था।
विज्ञापन

7 of 9
बच्चों के परिजन भी खुश - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की सफलता से परिजन खुश
12वीं कक्षा के अधिकांश टॉपर्स का सम्मान लेने उनके अभिभावक पहुंचे। कई मेधावी अपने शिक्षकों व परिजनों के साथ सम्मान लेने आए। बच्चों की सफलता और सम्मान को देखकर परिजन खुश हो गए। कई अभिभावकों ने सम्मान के इस पल को मोबाइल में वीडियो बनाकर और फोटो खींचकर संजो लिया। मंच पर जब परिजन बच्चे का सम्मान लेने पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।

8 of 9
डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला
मेहनत करो, लेकिन तनाव न लें
छात्रों व परिजनों को संबोधित करते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि बच्चे जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य तय करें। गोल सेट करें उसे पाने के लिए मेहनत करें, लेकिन तनाव न लें। आजकल छात्र अपना लक्ष्य पाने में इतने मशगूल हैं कि दुनिया और जीवन की दूसरी खुशियों से कट रहे हैं। जिंदगी बड़ी मुश्किल से मिलती है इसे तनाव में न खोएं। पढ़ाई करें, मेहनत करें लेकिन खेल, मनोरंजन और परिवार को भी वक्त दें।
विज्ञापन

9 of 9
टॉपर्स को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
परिवार, परिजनों का गर्व हैं मेधावी
एसएसपी ने कहा कि मेधावी स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और परिजनों का सम्मान हैं। आज इन छात्रों ने सम्मान पाकर परिवार का नाम रोशन किया है। ये छात्र अपने जूनियर्स को गोल अचीव करने के लिए प्रेरित करें। यह इनका कर्तव्य है। छात्रों के साथ अपने स्कूल, कॉलेज के दिनों के अनुभव बांटे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें