फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल के बेटे ने पेट्रोल पंप पर मचाया जमकर उत्पात, कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश, गवाह हैं ये तस्वीरें

Sat, 04 Jul 2020 12:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कार से कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में तेल कारोबारी धनेंद्र जैन के पेट्रोल पंप पर रिटायर्ड कर्नल के बेटे ने जमकर उत्पात मचाया। काले रंग की गाड़ी से पेट्रोल पंप कर्मचारी को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

2 of 6
कार से कर्मचारियों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा के मुताबिक, लालकुर्ती थाना क्षेत्र के 47 बी-लाइन कैंट निवासी उदयवीर सिंह (रिटायर्ड कर्नल) का बेटा उत्कर्ष अपने दोस्त रोहन जैन के साथ कंकरखेड़ा स्थित धनेंद्र जैन के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात पहुंचे। 506 रुपये का गाड़ी में डीजल डलवाया।
विज्ञापन

3 of 6
कार से कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, उत्कर्ष ने खुद ही कर्मचारी से पाइप छीनकर डीजल गाड़ी में डाला है। इसको लेकर कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। हालांकि उत्कर्ष ने गूगल-पे पेमेंट कर दिया था। 

4 of 6
घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस उत्कर्ष और उसके दोस्त रोहन को थाने ले आई। देर रात रिटायर्ड कर्नल थाने पहुंचे और दोनों को अपनी सुपुर्दगी में छुड़ाकर ले आए। 
विज्ञापन

5 of 6
टक्कर मारकर भाग गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसके आधे घंटे बाद उत्कर्ष और रोहन फिर गाड़ी से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पहले पेट्रोल पंप परिसर में बैठे कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की और फिर गाली गलौज कर चले गए। पेट्रोल पंप के एक गार्ड के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उत्कर्ष और रोहन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें यह वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज ले ली है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें