फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बारिश से पारा गिरा, गर्मी से थोड़ी राहत, तस्वीरों में देखें मौसम का मिजाज

Thu, 16 May 2019 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बारिश में दफ्तार जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से भीषण गर्मी को झेल रहे शहरवासियों को बारिश से थोड़ी राहत मिली। सुबह के समय अचानक मौसम बदला और धूल भरी आंधी के बीच आसमान पर काले बादल छाए गए थे। बारिश कहीं तेज तो कहीं धीमी रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश में दफ्तार जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बीच मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदला है। सुबह के समय धूल भरी आंधी चली। इसके बाद फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बारिश में जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर से लेकर देहात तक कुछ स्थानों पर बारिश तेज हुई। बारिश के बीच चली हवाओं से मौसम ठंडा हो गया। तापमान फिर से गिर गया। सुबह से ही बादल छाए रहे और तेज बारिश हुई।

4 of 6
बारिश में जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
 दोपहर को मौसम थोड़ा साफ हुआ तो धूप ने भी अपना असर दिखाया। हालांकि बारिश से फिलहाल फसलों को कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली। चारे की बुवाई के लिए अच्छी बारिश की दरकार है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बारिश में जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि गुरुवार तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते धूल भरी आंधी और बारिश के आसार हैं। इसके बाद फिर मौसम के साफ होने की संभावना है और गर्मी बढे़गी। 
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें