हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत में मौजूद रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान व अनुज प्रमुख के अलावा भाकियू जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान, ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान, वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र प्रधान आदि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ शाहपुर थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने के साथ धरना प्रदर्शन किया। डॉक्टर संजीव बालियान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।