फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil And Mushtaq Case: सुनील-मुश्ताक अपहरण कांड में यू-टर्न, बदमाश सार्थक का चौंकाने वाला खुलासा; पुलिस हैरान

Sat, 14 Dec 2024 12:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान अपहरण केस में गिरफ्तार पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री के अलग- अलग दस कलाकारों का अपहरण कर चुका है।
विज्ञापन
1 of 10
Sunil And Mushtaq Case - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान और हास्य अभिनेता सुनील पाल के अपहरण और फिरौती वसूलने के मामले में फरार चल रहा पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक चौधरी बुलंदशहर से बिजनौर पुलिस और एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस उस तक पहुंची है। वह कई दिन से दिल्ली और उत्तराखंड में घूम रहा था। दो दिन से बुलंदशहर में रुका था। शुक्रवार सुबह एसटीएफ मेरठ और बिजनौर पुलिस ने बुलंदशहर के एक मकान से उसे पकड़ा है। इस दौरान आरोपी ने छत से कूदकर भागने का प्रयास भी किया। पुलिस टीम ने गोपनीय जगह रखकर आरोपी से पूछताछ की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अर्जुन कर्णवाल और सार्थक। - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान अपहरण केस में गिरफ्तार पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री के अलग- अलग दस कलाकारों का अपहरण कर चुका है। कलाकारों को अगवा कर फर्जी इंवेट कंपनी के बदमाश फिरौती वसूल चुके हैं। अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल को अगवा कर फिरौती वसूलने के बाद अगला नंबर अभिनेता शक्ति कपूर का था।

 
विज्ञापन

3 of 10
रिक्की उर्फ सार्थक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी चौंकाने वाली जानकारी
पुलिस ने जानकारी दी है कि बुकिंग के लिए एडवांस में शक्ति कपूर की ओर से ऑनलाइन एक लाख रुपये बैंक खाते में डालने की बात बदमाशों से कही थी, जबकि बदमाश सिर्फ 50 हजार रुपये ही डालने पर अड़े थे। अभी बातचीत चल रही थी कि सुनील पाल के अपहरणकांड का खुलासा हो गया। बुलंदशहर में गिरफ्तार किए गए आरोपी पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक ने ये जानकारी शुक्रवार को पुलिस को दी है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

4 of 10
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
फर्जी इवेंट कंपनी के कारनामों का खुलासा
20 नवंबर को अभिनेता मुश्ताक खान और दो दिसंबर को कॉमेडियन सुनील पाल को अगवा कर बिजनौर के बदमाशों ने करीब 10 लाख की ऑनलाइन फिरौती वसूली थी। अपहरणकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल, आजिम और सैफू के बाद पुलिस ने चौथा आरोपी रिक्की उर्फ सार्थक को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ और बिजनौर पुलिस को पूछताछ में आरोपी रिक्की ने अपनी फर्जी इंवेट कंपनी के कारनामों का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

5 of 10
काॅमेडियन सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला
सार्थक चौधरी की बात सुनकर पुलिस भी हैरान
मास्टरमाइंड लवी पाल उर्फ लवी चौधरी ही राहुल बनकर मुंबई के कलाकारों से बातचीत करता और बुकिंग के नाम पर एडवांस पैसा भेजकर हवाई जहाज के टिकट भेज देता था। बिजनौर के बदमाश सुनील पाल, मुश्ताक खान, राजेश पुरी सहित दस से अधिक कलाकारों को अगवा कर फिरौती वसूली करने की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के अनुसार शक्ति कपूर के बाद भी दूसरे अभिनेता को अगवा करने की प्लानिंग लवी पाल ने बना रखी थी। रिक्की उर्फ सार्थक चौधरी की बात सुनकर पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन

6 of 10
Mushtaq Khan - फोटो : instagram
बिजनौर पुलिस ने लिए दुकानदारों के बयान
उधर, बिजनौर पुलिस की टीम शुक्रवार को खतौली पहुंची। अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई। जनसेवा केंद्र संचालक के अलावा जिन दुकानों से सामान लिया गया है, उनके बयान भी लिए। पुलिस कई घंटे खतौली में रही। आरोपियों ने अभिनेता मुश्ताक खान का मोबाइल कब्जे में लेकर पासवर्ड पूछ लिया था। इसी मोबाइल के जरिए क्यूआर कोड से जनसेवा केंद्र संचालक के खाते में रुपये भेजे गए। नियमानुसार केंद्र संचालक ने पहचान पत्र नहीं लिया। मिक्सी और अन्य सामान की बिक्री करने वाले दुकानदार ने भी बिल नहीं काटा था।
विज्ञापन

7 of 10
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम
ये है कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण की कहानी
नवंबर माह में किसी अमित नाम के व्यक्ति की कॉल सुनील के पास आई थी। उसने खुद को इवेंट मैनेजर बताते हुए दो दिसंबर की रात हरिद्वार के रेडिसन ब्लू होटल में एक बर्थडे पार्टी में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम तय होने के बाद खाते में एडवांस रकम भी ट्रांसफर कर दी। बाकी रकम दिल्ली आने पर देने का वादा किया था। बिहार के दरभंगा से दिल्ली आने के लिए उनके पास एयर टिकट भेजा गया था। दो दिसंबर की शाम सुनील फ्लाइट में दिल्ली आए। 

 

8 of 10
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम
इवेंट कंपनी की बताई जा रही कार में हरिद्वार के लिए रवाना हुए। रास्ते में हाईवे के एक ढाबे पर कुछ खाना खाने के लिए रुके तो दूसरी गाड़ी में कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। आंखों पर काली पट्टी बांधकर सीट की पिछली सीट के नीचे डाल दिया था। बिजनौर के बैंक्वेट हॉल में उन्हें बंधक बनाकर रखा। डरा-धमकाकर फिरौती के 8 लाख रुपये वसूलने और उससे आभूषण खरीदने के बाद मुंबई की फ्लाइट के लिए 20 हजार रुपये देकर छोड़ दिया था।

9 of 10
Mushtaq Khan - फोटो : instagram
मुश्ताक मोहम्मद खान को ऐसे किया अगवा
अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने बिजनौर शहर कोतवाली में रिपोर्ट कराई। इसमें बताया कि 15 अक्तूबर को मेरठ से राहुल सैनी ने मुश्ताक खान से वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बात की। कार्यक्रम के लिए राहुल सैनी ने रकम का भुगतान किया और 20 नवंबर का मुंबई से दिल्ली के लिए एक फ्लाइट टिकट बुक कराया। 

 
विज्ञापन

10 of 10
Mushtaq Khan - फोटो : facebook
20 नवंबर को मुश्ताक खान को दिल्ली एयरपोर्ट से राहुल सैनी की बुक कराई गई स्कॉर्पियो से रिसीव किया गया। हाईवे पर जैन शिकंजी के पास अपहरण कर उन्हें बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी स्थित एक मकान में रखा गया। उनका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। दो लाख रुपये वसूले। 21 नवंबर को आरोपियों के शराब के नशे में होने पर मुश्ताक मोहम्मद वहां से भाग निकले थे। परिजनों को फोन कर उन्हें बुलाया और किसी तरह घर पहुंचे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें