फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने पुलिस को दी चुनौती, कहा- मुझे बनाओ 'बद्दो' से बड़ा बदमाश, किया ये दावा

Thu, 05 Mar 2020 02:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
हर्ष फायरिंग में बेटे हिमांशु के साथ नामजद सपा नेता और एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ ने मंगलवार को पुलिस को खुली चुनौती दी है। कहा कि पुलिस कस्टडी से भागे बदन सिंह बद्दो पर 2.50 लाख का इनाम है तो पुलिस मुझ पर पांच लाख का इनाम करे। बद्दो समेत 40 इनामी अपराधी शहर में खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन उनको पकड़ने की बजाय पुलिस मेरे घर पर दबिश देकर मेरी पत्नी और परिजनों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

2 of 7
हर्ष फायरिंग करते युवक - फोटो : अमर उजाला
मुकेश सिद्धार्थ का दावा है कि बदन सिंह बद्दो मेरठ शहर में ही है। वह सात फरवरी 2020 को उसे एनएच-58 पर गाड़ी में घूमता मिला था। यही नहीं, बद्दो के अलावा कई इनामी बदमाश शहर में घूम रहे हैं, जिन्हें पुलिस पकड़ नहीं पा रही।
विज्ञापन

3 of 7
हर्ष फायरिंग करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
मुकेश सिद्धार्थ ने मेरठ पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि मुझ पर पांच लाख का इनाम कर दो, मैं खुद ही पेश हो जाऊंगा। मैंने कोई अपराध नहीं किया। हर्ष फायरिंग में किसी को भी गोली नहीं लगी। 20 दिन बाद वीडियो को वायरल कर मुझे घेरने की साजिश चल रही है। वहीं, मुकेश सिद्धार्थ ने बद्दो को लेकर जो दावा किया है, अगर वह सही है तो पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठेगा। 

 

4 of 7
शादी में हर्ष फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में कानून की धज्जियां उड़ाने वाले सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और बेटे हिमांशु की पांचवें दिन भी गिरफ्तारी न होने पर आईजी रेंज ने कड़ी नाराजगी जताई है। आईजी ने मेरठ पुलिस को 24 घंटे में सपा नेता की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दे दिया। जिसके बाद सपा नेता और उनकी पत्नी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजने की तैयारी की जा रही है।

 
विज्ञापन

5 of 7
हर्ष फायरिंग करता दूल्हा और पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
मुकेश सिद्धार्थ और हिमांशु का 28 फरवरी को हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के खिलाफ लालकुर्ती थाने में जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। तभी से पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए प्रयास करने का दिखावा कर रही है।
पुलिस और सपा नेता के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। इसकी जानकारी लगने पर आईजी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को लालकुर्ती पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया कि 24 घंटे में सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

6 of 7
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को खुलेआम चुनौती
सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ द्वारा पुलिस को खुलेआम चुनौती दी जा रही है और पुलिस गिरफ्तारी करने में असहाय नजर आ रही है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी प्रश्नचिह्न लग रहे है। इस बीच मुकेश सिद्धार्थ के एक शादी समारोह में भी जाना बताया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुकेश सिद्धार्थ द्वारा साठगांठ की जा रही है। हर्ष फायरिंग का गलत वीडियो बताकर साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी मेरठ, अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता पैरवी में 
सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ की पैरवी में भाजपा का एक नेता लगा हुआ है। बताया गया कि भाजपा नेता ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर इस मामले में लीपापोती कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सवाल है कि हाईकोर्ट के हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी इस मामले में पुलिस गंभीर क्यों नहीं है। हर्ष फायरिंग पर हाईकोर्ट के सख्त निर्देश हैं कि जहां पर फायरिंग होगी, वहां का थानेदार भी जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें